भगवान सच्चे भक्तों की बड़ी से बड़ी विपदाओं में भी करते है रक्षा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 21, 2023

भगवान सच्चे भक्तों की बड़ी से बड़ी विपदाओं में भी करते है रक्षा।

भगवान सच्चे भक्तों की बड़ी से बड़ी विपदाओं में भी करते है रक्षा।

भगवान सच्चे भक्तों की बड़ी से बड़ी विपदाओं में भी करते है रक्षा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बाबरपुर कस्बे के वृंदावन धाम गेस्ट हाउस में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य सुशील शुक्ला ने नरसिंह भगवान की कथा में भक्त प्रहलाद का वर्णन करते हुए समाज को संकेत किया की भक्त प्रहलाद की भक्ति देखकर भगवान ने अपनी कृपा की। इसी तरह भगवान से प्रेम करो और धर्म के रास्ते पर चलो, निश्चित ही भगवान कृपा बनाए रखेंगे। कथा की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान धरती पर आए आपको भी सच्ची निष्ठा से उन्हें पुकारना है। भक्त प्रहलाद ने पुकारा और उनकी रक्षा के लिए भगवान स्वयं नृसिंह का अवतार ग्रहण कर प्रकट हुए थे। भगवान का यह अवतार देख देवता भी विचलित हो गए थे।

भगवान सच्चे भक्तों की बड़ी से बड़ी विपदाओं में भी करते है रक्षा।

बाल भक्त प्रहलाद का अनिष्ट चाहने वाले और कोई नहीं उसके पिता हिरण्यकश्यप थे। दैत्यराज हिरण्यकश्यप पूर्ण रूप से भगवान से विमुख थे और उनसे नफरत करते थे। प्रहलाद का नारायण भक्त होना उनके लिए असहनीय था और अपने पुत्र से ही द्वेष करने लगे। जन्म से ही प्रहलाद की श्रद्धा संसार से हटकर भगवान विष्णु में थी। इससे घृणा करते हुए हिरण्यकश्यप ने कई बार प्रहलाद की जान लेने की कोशिश की।

भगवान सच्चे भक्तों की बड़ी से बड़ी विपदाओं में भी करते है रक्षा।

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान ने हमेशा अपने भक्त की रक्षा की और जब अति हो गयी तो उन्होंने नरसिंह अवतार में हिरणयकश्यप का वध कर दिया। भगवान से अति प्रेम करने वाले पर भगवान निश्चित ही कृपा करते है। आचार्य ने नरसिंह भगवान, प्रहलाद की कथा की विस्तार से चर्चा की। कथा के परीक्षित गिरीश चंद्र गुप्ता उर्फ पिल्ली बाबू अपनी पत्नी शीला गुप्ता के साथ नरसिंह भगवान की आरती की। कार्यक्रम की व्यवस्था में अरुण कुमार भट्टा वाले, रविन्द्र पोरवाल, राकेश दुबे, शैल पोरवाल, सतीश चंद्र, प्रशांत पोरवाल, मधु कुमार, शोभित आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...