रायसेन/सिलवानी, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सत्य की अनिवार्यता आवश्यक है - ब्रम्हचारी शांतानंद जी महाराज - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 20, 2023

रायसेन/सिलवानी, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सत्य की अनिवार्यता आवश्यक है - ब्रम्हचारी शांतानंद जी महाराज

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सत्य की अनिवार्यता आवश्यक है - ब्रम्हचारी शांतानंद जी महाराज

  • प्रभवाना चल समारोह निकाल कर नवीन वेदी पर किए गए ग्रंथ विराजमान, त्रिदिवसीय तारण जयंती महोत्सव का किया समापन

रायसेन/सिलवानी, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सत्य की अनिवार्यता आवश्यक है - ब्रम्हचारी शांतानंद जी महाराज

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सत्य की अनिवार्यता आवश्यक है। सत्य को स्वीकार किए बगैर मानव अपने जीवन को सार्थकता प्रदान नही कर सकता है। सत्य को स्वीकार करना होगा तभी जीवन में बदलाव हो सकता है। मानव वर्तमान में भ्रम में जी रहा है, भ्रम में जीने वाला व्यक्ति अपने पथ से भटक जाता है। सत्य को स्वीकार करने वाला सत्य मार्ग पर चलता है। बुराई को स्वीकार कर लेना सबसे बड़ी सच्चाई है। यह उद्गार श्रीमद् जिन तारण तरण मंडलाचार्य महाराज की 575वीं जयंती के अवसर पर आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के समापन दिवस बुधवार को तारण तरण जैन चैत्यालय में बाल ब्रम्हाचारी शांतानंद महाराज ने समाजजनो के बीच व्यक्त किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। तीन दिन तक लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन दिवस नगर में प्रभावना चल समारोह निकाला गया।

रायसेन/सिलवानी, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सत्य की अनिवार्यता आवश्यक है - ब्रम्हचारी शांतानंद जी महाराज

प्रभावना पूर्वक ग्रंथो को नवीन वेदी पर किया विराजमान
श्रीमद् जिन तारण तरण मंडलाचार्य महाराज के द्वारा लिखित 14 ग्रंथो को चैत्यालय में निर्मित स्वर्ण युक्त वेदी पर विराजमान किए जाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के 14 परिवारो के द्वारा नवीन वेदी पर ग्रंथो को विराजमान किए जाने को लेकर समाज द्वारा अपनाई गई तय प्रक्रिया में सहभगिता की तथा चिन्हित हुए। तय प्रक्रिया के तहत चिन्हित हुए 14 परिवारो के द्वारा नवीन वेदी पर क्रमश: 14 ग्रंथो को विराजमन किया गया। बाल ब्रम्हाचारी शांतानंद महाराज के द्वारा प्रभावना पूर्वक मंत्रो का उच्चारण किया तथा समाजजनो ने ग्रंथो को नवीन वेदी पर स्थापित किया।

रायसेन/सिलवानी, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सत्य की अनिवार्यता आवश्यक है - ब्रम्हचारी शांतानंद जी महाराज

निकाला गया प्रभावना चल समारोह
इस मौके पर नगर में एक प्रभावना चल समारोह निकला गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। प्रभावना चल समारोह 14 परिवारो के निवास पर पहुंचा, यहा से समाजजन 14 ग्रंथो को श्रद्वा पूर्वक उठाए जयकारा लगाते हुए जैन चैत्यालय पहुंचे। चल समारोह में शामिल समाजजन नाचंते गाते व जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। केसारिया ध्वज फहलाते हुए युवा बज रहे ढोल पर नृत्य कर रहे थे। यहां पर बधाई गीत भी गाए गए। प्रभावना चल समारोह में शामिल किए गए 14 ग्रंथो की नगर में अनेक स्थानो पर श्रद्वालुओ के द्वारा आरती उतारी जाकर नमन किया गया। चैत्यालय में समापन अवसर पर तारण तरण जैन समाज के अध्यक्ष सवाई सेठ जयबाबू जैन ने कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा तन मन धन से सहयोग करने पर समाजजनो का आभार माना।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...