Post Top Ad
Wednesday, December 20, 2023

Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, जिले में सवा लाख सदस्य बनाएगा भारतीय किसान संघ, भारतीय किसान संघ की बैठक हुई संपन्न।
रायसेन/बरेली, जिले में सवा लाख सदस्य बनाएगा भारतीय किसान संघ, भारतीय किसान संघ की बैठक हुई संपन्न।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। स्थानीय रामलीला मैदान में भारतीय किसान संघ जिला रायसेन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत के संगठन मंत्री मनीष शर्मा उपस्थित थे। बैठक प्रारंभ से पूर्व भगवान बलराम जी के चित्र की पूजा अर्चना कर भारतीय किसान संघ का ध्वज लगाकर बैठक की विधिवत शुरुआत की। बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री ने अपने उदबोधन में कहां कि यह वर्ष भारतीय किसान संघ के सदस्यता का वर्ष है और इस वर्ष जिला रायसेन को भारतीय किसान संघ के सवा लाख सदस्य बनना है। आज वर्तमान समय में संपूर्ण भारतवर्ष में किसान केंद्र बिंदु पर स्थित है। सामाजिक क्षेत्र में सभी लोग किसनो को आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। हमें अपने सामाजिक दायित्व को पूर्ण करते हुए लोगों की भावनाओं पर खरे उतरना है। यह वर्ष हमें अपनी शक्ति प्रदर्शन करके भी दिखाने का है। अतः हम सभी को 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक एक माह के लिए अपने सारे काम रोक कर भारतीय किसान संघ की सदस्यता अभियान में पूर्णता समर्पित होकर लगे रहना है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ के सदस्य के रूप में हर वह व्यक्ति सदस्य हो सकता है जो अन्न ग्रहण करता है, चाहे वह राष्ट्रपति हो, प्रधानमंत्री हो, व्यापारी हो, नौकरी पेशा हो सभी व्यक्ति भारतीय किसान संघ के सदस्य बन सकते हैं। संपूर्ण जिले में तहसीलों का लक्ष्य लेकर योजना बनाकर सदस्यता अभियान हेतु टीमों का गठन किया गया। जिले के बड़े नगरो मे प्रमुख मंदिर के भगवान की सदस्यता करके ढोल बाजो के साथ सम्पूर्ण नगर की सदस्यता की योजना बनाई गई। रायसेन के सदस्यता अभियान का प्रभारी एडवोकेट गोविंद सिंह ठाकुर भारतीय किसान संघ संभाग मंत्री को बनाया गया। बैठक में समस्त जिले से बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे जिनमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य केसर सिंह पटेल, संभाग उपाध्यक्ष नारायण पनारिया, रायसेन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह ठाकुर, बाड़ी तहसील के अध्यक्ष भारत राज, बरेली तहसील के अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह, उदयपुरा तहसील के अध्यक्ष मनोहर लाल के साथ जिला रायसेन के मंत्री मिट्ठू लाल मीणा, सहमंत्री महेंद्र रघुवंशी आदि के साथ बड़ी भारी संख्या में संपूर्ण जिले से भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे। ध्वज अवतरण के साथ भारतीय किसान संघ की बैठक का समापन किया गया।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद