रायसेन/बरेली, भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 6, 2023

रायसेन/बरेली, भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ।

भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ।

रायसेन/बरेली, भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। स्थानीय सत्संग भवन में भवानी रामायण महिला के तत्वाधान में श्री राम कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ। राम कथा प्रारंभ से पूर्व संकट मोचन हनुमान मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में कथा के मुख्य यजमान नगर परिषद पार्षद पूरन सिंह धाकड़ अपनी धर्मपत्नी के साथ सर पर श्री राम कथा शास्त्र रखे हुए चल रहे थे तो पीछे-पीछे सैकड़ो महिलाएं सर पर कलश धारण किए हुए शोभा यात्रा में चल रही थी। वहीं शोभा यात्रा के पीछे रथ पर कथा वाचक श्री विष्णु दत्त जी शास्त्री ब्रह्मचारी विराजमान थे। शोभा यात्रा का शहर वासियों के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा पर स्वागत किया। शोभा यात्रा कथा स्थल मानक सत्संग भवन पहुंची, जहां पर कथा वाचक ब्रह्मचारी जी की पूजा अर्चन कर श्री राम कथा शास्त्र की पूजा अर्चन की गई।


कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक ब्रह्मचारी जी ने कथा स्थल पर उपस्थित कथा का रसपान करने पहुंचे श्रद्धालुओं से कहा कि श्रीराम कथा कलयुग में भगवत प्राप्ति का सबसे सरल माध्यम है। भगवान की कथा सौभाग्यशाली लोगों को मिलती है। रामकथा कलयुग में भगवत प्राप्ति का सबसे सरल साधन है, जो कानों के माध्यम से व्यक्ति के मन में प्रवेश करती है। इससे भगवान की छवि मन में बैठ जाती है और भगवत दर्शन की लालसा पैदा करती है। इसी लालसा से ही रास्ता निकाला जाता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...