रायसेन/सिलवानी, नवागत विधायक ने आभार सभा में अधिकारियो को चेताया, नागरिको ने विधायक का गर्मजोशी से किया स्वागत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 6, 2023

रायसेन/सिलवानी, नवागत विधायक ने आभार सभा में अधिकारियो को चेताया, नागरिको ने विधायक का गर्मजोशी से किया स्वागत।

नवागत विधायक ने आभार सभा में अधिकारियो को चेताया, नागरिको ने विधायक का गर्मजोशी से किया स्वागत।

  • किसी कार्यकर्ता या नागरिको को परेशान किया तो ईंट से ईंट बजा देगें - देवेंद्र पटेल
  • बजरंग चौराहा पर कार्यकताओ ने लडडुओं से तौला
रायसेन/सिलवानी, नवागत विधायक ने आभार सभा में अधिकारियो को चेताया, नागरिको ने विधायक का गर्मजोशी से किया स्वागत।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। विधायक निर्वाचित होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर आभार सभा में कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में चेताया कि यदि किसी कार्यकर्ता या नागरिकों को परेशान किया तो ईंट से ईंट बजा देंगे। नगर आगमन पर नागरिकों ने विधायक देवेंद्र पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा बजरंग चौराहा पर कार्यकर्ताओ ने उन्हे लडडुओ से तौला तथा उन लडडुओ को जनता के बीच वितरित किया गया। तय कार्यक्रम के तहत विधायक पटेल बुधवार को सिलवानी आए। सर्व प्रथम वह नगर के तहसील कार्यालय के समीप स्थित कांठिया मंदिर पहुंचे, यहां पर पूजा अर्चना कर नागरिको का आभार व्यक्त करने नगर के चौक चौराहो से लेकर गली मौहल्ले तक पहुचें।


नवागत विधायक को अपने बीच पाकर नागरिको ने उनका फूल मालाओ से स्वागत किया। विजय जुलुस में शामिल कार्यकर्ता देवेंद्र पटेल जिन्दाबाद के नारे लगाने के साथ ही पार्टी का झण्डा लहलहाते हुए चल रहे थे। बजरंग चौराहे पर आयोजित आभार सभा में विधायक देवेंद्र्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत प्रत्येक नागरिक की जीत है। क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी के साथ कंधे से कंधा मिला कर सड़क पर उतर कर संघर्ष करेंगे। वह हमेशा ही जनता के बीच रहेंगे, जनता के लिए हमेशा ही उनके दरवाजे खुले रहेंगे।


लडडुओ से तौला गया
बुधवार को नागरिकों का आभार जताने सिलवानी आए विधायक देवेंद्र पटेल को कार्यकताओ ने बजरंग चौराहा पर लडडुओे से तौला तथा नागरिको का आभार माना। उन लडडुओ को नागरिेको के बीच वितरित किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र तोमर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान खान, शमीम काजी, नीलमणि शाह, धर्मवीर सिंह, विष्वनाथ पटेल छींद, हरभजन सिंह सहजपुर, इल्याज खान, बसीम अख्तर, सुनील जैन, अनिल शुक्ला, कौशर खान, मनोज यादव, वीरेंद्र रघुवंशी मदनपुर, संजीव जेके, पुनीत समैया, दीनू कुशवाहा, महेंद्र रघुवंशी बीकलपुर, राजीव पटेल, बिट्टू राय, प्रवीण जैन, पप्पू कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आभार सभा का संचालन अजय पटेल ने किया, आभार संदीप शर्मा ने माना।


No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...