युवक का शव फंदे से लटका मिला, घर वालों ने हत्या की जताई आशंका। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 14, 2023

युवक का शव फंदे से लटका मिला, घर वालों ने हत्या की जताई आशंका।

युवक का शव फंदे से लटका मिला, घर वालों ने हत्या की जताई आशंका।

युवक का शव फंदे से लटका मिला, घर वालों ने हत्या की जताई आशंका।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अछल्दा में एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को पेड़ के नीचे एक शराब का खाली पौआ भी मिला। युवक पास में ही मुर्गी फॉर्म में कार्य करता था। परिजन हत्या की संभावना जता रहे हैं, जबकि पुलिस आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर वैश्य निवासी हरिशंकर उर्फ छोटू पुत्र अरविंद कुमार शाक्य (17) बुधवार रात्रि में गांव में एक कार्यक्रम में गया था। रात करीब 9 बजे वह वहां से चला गया, लेकिन घर नही पहुंचा। गुरुवार की सुबह ग्रामीण जब अपने खेतों की तरफ गए तो युवक का शव आम के पेड़ की एक टहनी पर दुप्पटे से लटका हुआ था। मृतक के पिता ने थाना पुलिस को जानकारी दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शम्भूनाथ, उपनिरीक्षक सतीशचंद्र, उपनिरीक्षक पहलवान सिंह, उपनिरीक्षक रामबहादुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो भाई शिवकृष्ण और हरिकृष्ण व एक बहन शिवकन्या व मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। सीओ अशोक कुमार का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। युवक एक दिन पहले से गुमशुदा था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...