महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 14, 2023

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सहार थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भिम्मा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतारा। गांव निवावी मोहित की शादी 2018 में कन्नौज के इंदरगण निवासी 25 वर्षीय आरती के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। गुरुवार की सुबह आरती का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, जिससे कोहराम मच गया। सहार थाना प्रभारी विनोद कुमार ने वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतारा। महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने परिजनों से बात की। इधर मायके वाले भी आ गए थे। मायके के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते थे। रात में महिला को बाइक की चेन से पीटा था। सीओ अशोक कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या या आत्महत्या स्पष्ट हो जाएगी। मायके वाले जो तहरीर देंगे उस आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...