भतीजे पर चाचा ने की अंधाधुंध फायरिंग, चाची के उकसाने पर बढ़ा विवाद, चाचा कर रहा था भतीजी की रिकार्डिंग - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 27, 2023

भतीजे पर चाचा ने की अंधाधुंध फायरिंग, चाची के उकसाने पर बढ़ा विवाद, चाचा कर रहा था भतीजी की रिकार्डिंग

भतीजे पर चाचा ने की अंधाधुंध फायरिंग, चाची के उकसाने पर बढ़ा विवाद, चाचा कर रहा था भतीजी की रिकार्डिंग

भतीजे पर चाचा ने की अंधाधुंध फायरिंग, चाची के उकसाने पर बढ़ा विवाद, चाचा कर रहा था भतीजी की रिकार्डिंग

बिहार/मुजफ्फरपुर। भिखनपुरा इलाके में भतीजा नवनीत कुमार को गोली मारकर घायल करने वाले चाचा सुधीर सिंह उर्फ राजा सिंह अब तक फरार है। फिलहाल मामले में राजा सिंह की पत्नी सविता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, सदर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गोली मारने के लिए उकसाने व विवाद को बढ़ाने के मामले में वह आरोपित थी, इसके मद्देनजर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है। बता दें कि शनिवार की रात राजा सिंह ने भतीजे नवनीत को गोली मारकर घायल कर दिया था।

मामले में नवनीत के पिता मनोज कुमार सिंह ने प्राथमिकी कराई थी। इसमें कहा था कि शनिवार की रात उनकी बेटी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी क्रम में छत से राजा सिंह उसकी बातचीत की रिकार्डिंग कर रहा था। इस पर उन्होंने अपनी बेटी को घर के अंदर जाकर बात करने की बात कही। इस पर बेटी ने राजा सिंह को जवाब दिया कि जब हम लोगों से कोई मतलब नहीं है तो फिर हमारे परिवार के पीछे क्यों पड़े रहते हैं। आरोप है कि इस बात को सुनकर राजा सिंह गाली देने लगे। इसी दौरान लड़की का भाई नवनीत मार्केट से घर पर आया, उसने गाली देने से मना किया।

आरोप है कि इसी कहासुनी के बीच आरोपी राजा सिंह की पत्नी और युवक की चाची ने कहा कि इसे गोली मार दीजिए। इसके बाद राजा सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। नवनीत को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग के बाद आनन-फानन में नवनीत को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर गंभीर हालत देख उसे पटना रेफर कर दिया गया था। चर्चा है कि राजा सिंह के पास नगालैंड से जारी लाइसेंसी आर्म्स है, उसी से गोली मारी गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए राजा सिंह घर छोड़कर फरार है। आरोपी ने दूसरे शहर में ठिकाना बना रखा है, उसकी गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई चल रही है, जल्द ही वह पकड़ा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...