विज्ञान जागरूकता पखवाड़ा आयोजित कर लोगों को किया जागरूक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 17, 2023

विज्ञान जागरूकता पखवाड़ा आयोजित कर लोगों को किया जागरूक।

विज्ञान जागरूकता पखवाड़ा आयोजित कर लोगों को किया जागरूक।

विज्ञान जागरूकता पखवाड़ा आयोजित कर लोगों को किया जागरूक।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जनपद के गाँव आनेपुर में अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मीडिया नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित विज्ञान जागरूकता पखवारा में प्राकृतिक संसाधन एवं आजीविका संरक्षण में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी औरैया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। समिति सचिव रीना पाण्डेय द्वारा जागरूकता पखवारा की पृष्ठभूमि पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि समिति जनपद में प्राकृतिक संसाधन एवं आजीविका संरक्षण हेतु दिनांक 04.12.2023 से लगातार जनपद के औरैया एवं एरवा कटरा विकास खंड  के विभिन्न गाँव में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओ को जागरूक करके संसाधनों के प्रति संवेदित एवं जिम्मेदार एवं उत्तरदायी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। समिति सचिव रीना पाण्डेय ने बताया कि समिति पिछले 8 वर्षों से जनपद स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, किसान आजीविका, महिला हिंसा, महिला आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सरकारी योजनाओ तक समुदाय की पहुँच एवं पैरोकारी के मुद्दे पर कार्य कर रही है। प्राकृतिक संसाधन हमारी अमूल्य धरोहर है इनको संरक्षित करना बहुत आवश्यक है अगर संसाधनों के प्रति हम सब संवेदित नहीं हुए तो ये संसाधन आने वाली पीढ़ी के लिए समाप्त हो जायेगे। रिसोर्स पर्सन सुमन सिंह ने बताया कि संसाधन संरक्षण के लिए सबसे पहले हमे मिट्टी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है पहले के समय में खेतों में रसायन का उपयोग नहीं किया जाता था मोटा अनाज खाया जाता था तो रसायन का उपयोग न होने से कृषि अच्छी थी स्वास्थ्य भी अच्छा था पिछले कुछ वर्षों से उत्पादन के अधिक होड़ में सबसे अधिक रसायनिक का उपयोग हम करने लगे कि बस पैदावार बढ़े जमीन का क्या नुकसान हो रहा है हम नहीं सोच रहे है जमीन बंजर होती जा रही है।

विज्ञान जागरूकता पखवाड़ा आयोजित कर लोगों को किया जागरूक।

सभी परिवार जमीन की जांच भी नहीं करा पाते आप सभी को मिट्टी की जांच कराना चाहिए जिससे ये पता चले कि जमीन को किन पोषक तत्वों की जरूरत है। जिसप्रकार हमारे शरीर की जाँचे होती है तब हमे पता चलता है कि क्या कमी है और तब उसका इलाज किया जाता है। उसी प्रकार मिट्टी की भी जांच आप सभी को करानी चाहिए। खंड विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था जमीनी स्तर पर महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है अत्यंत ही सराहनीय कार्य है महिलाओ को ग्राम्य विकास से संचालित योजनाओ जैसे आवास, शौचालय,  मनरेगा, पेंशन, गौ पालन सहभागिता आदि योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और कहा कि पात्र लाभार्थी योजनाओ का आवेदन करे कोई परेशानी आती है तो कार्यालय में आकर संपर्क करे और योजनाओ का लाभ ले। समिति उपाध्यक्ष शिप्रा ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी औरैया, ग्राम प्रधान विनीता देवी, समाज सेवक विनय कुमार, समिति सचिव रीना पाण्डेय, उपाध्यक्ष शिप्रा, संदर्भ ब्यक्ति रामा, सुमन सिंह, नितेन्द्र सिंह, प्रतीक शुक्ला, अंकिता, विष्णु हरी, सोनम, सुनीता, आशा चौबे, राधा के सहित 122 प्रतिभागियों ने प्रति भाग किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...