पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच ने जुटी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 17, 2023

पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच ने जुटी।

पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच ने जुटी।

पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच ने जुटी।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। थाना सहार क्षेत्र के गांव देवीदास में एक महिला का शव फांसी पर लटका मिला। बताते है की पति पत्नी में शराब पीने की लेकर अक्सर विवाद होता था। जिस कारण महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। जबकि मायके वाले हत्या का शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे है। पुलिस मामले की जांचने जुटी है। मृतक महिला के पिता अहिवरन सिंह निवासी वौशोली थाना अछल्दा जिला औरैया ने बताया कि बेटी रिंकी की शादी 2015 मे संजीव कुमार निवासी पुरवा तरा सहार देवीदास जिला औरैया मे हुई थी। वीरू रोज शराब पीकर आये दिन मारपीट करता था। वह यहां रहकर रिंकी का घर बनवा रहा था।

पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच ने जुटी।

शनिवार को वह बड़ी बेटी के साथ घर गया था। इस बीच रविवार की सुबह मेरी बेटी रिंकी के साथ मारपीट की गई और विरोध करने पर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया। रविवार सुबह फोन द्वारा जानकारी मिली की रिंकी का शव फाँसी पर लटका है। जब मै देवीदास पहुचा तो बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। मौके पर पहुचे सहार थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की। रिंकी के तीन बच्चे है बडी लडकी रागिनी 6 बर्ष लडका शानू 4 वर्ष लडकी सब्बो 2 वर्ष, पति संजीव कुमार मजदूरी करता है और उसी से अपना घर चला रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जायेगी।

पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच ने जुटी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...