प्रेमी को पाने के लिए पति को दी मौत, नाजायज रिश्ते में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, January 4, 2024

प्रेमी को पाने के लिए पति को दी मौत, नाजायज रिश्ते में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार

प्रेमी को पाने के लिए पति को दी मौत, नाजायज रिश्ते में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार

प्रेमी को पाने के लिए पति को दी मौत, नाजायज रिश्ते में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लेने का दावा किया हैं। पुलिस ने हत्या के संबंध में जो खुलासे किये हैं वह बेहद हैरान करने वाले हैं। पुलिस का दावा हैं कि कत्ल की वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बीवी और बीवी के बॉयफ्रेंड ने मिलकर अंजाम दिया था। नाजायज रिश्ते और बेवफाई के चादर में लिपटी यह पूरी वारदात सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले की हैं। पुलिस ने दोनों कातिलों को हिरासत में ले लिया हैं, दोनों के खिलाफ हत्या मामला भी दर्ज कर लिया हैं।

दरअसल, सूरजपुर पुलिस को बुधवार को नमदगिरी गांव के खेत में एक शख्स की लाश मिली थी। पूछताछ और जाँच में मृतक की पहचान नमदगिरी के ही रहने वाले सुनील देवांगन के तौर पर की गई। पूछताछ में जानकारी मिली कि सुनील देर शाम अपने घर से निकला था लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। उसकी लाश खेत से बरामद की गई। लाश को देखने पर यह हत्या मालूम हो रही थी। चोट के निशान भी लाश पर पाए गए, इस तरह यह प्रकरण हत्या से जुड़ा हुआ था।

पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट को तलब किया। हत्या की जाँच को लेकर जब मृतक की पत्नी से सवाल-जवाब हुए तो वह लगातार अपना बयान बदल रही थी। पुलिस ने जब गहराई से जाँच की तो पता चला की इस वारदात को खुद पत्नी ने ही अंजाम दिया था। कड़ाई से हुई पूछताछ करने पर उसने सारी कहानी बयां कर दी। बयान के मुताबिक़, इस वारदात को उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। मृतक पति सुनील उसके नाजायज रिश्ते के बीच आ रहा था, लिहाजा उसने पति को रास्ते से हटाने की यह खौफनाक साजिश रची थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...