रायसेन/बरेली, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते नगर परिषद में किया गया सुंदरकांड का आयोजन - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 20, 2024

रायसेन/बरेली, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते नगर परिषद में किया गया सुंदरकांड का आयोजन

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते नगर परिषद में किया गया सुंदरकांड का आयोजन

रायसेन/बरेली, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते नगर परिषद में किया गया सुंदरकांड का आयोजन

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। जगह-जगह मंदिरों में स्वागत द्वार और भजन कीर्तन के आयोजन चल रहे है। इसी क्रम में बरेली नगर परिषद कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।


इस आयोजन में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, अधिकारी हरि शंकर वर्मा सहित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के मार्गदर्शन में शहर के मुख्य मार्गों पर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के स्लोगन सहित स्वागत द्वारा लगवाए गए हैं। शहर के बीच से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को तोरण से सजाया गया है, जगह-जगह विद्युत पोल पर भगवा ध्वज लहरा रहे हैं।

रायसेन/बरेली, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते नगर परिषद में किया गया सुंदरकांड का आयोजन




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...