मुख्यमंत्री ने 144 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 28, 2024

मुख्यमंत्री ने 144 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 144 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

  • मुख्यमंत्री ने सुदृढ़ीकरण के लिए 2310 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने 144 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस स्थापना सुविधा के सुदृढीकरण के लिए 2310 करोड़ से अधिक के 144 निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास तथा 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने तथा 08 जनपद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई व प्रयागराज एवं कुशीनगर में पर्यटन थाने का शुभारंभ करने संबंधी आयोजित कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।

मुख्यमंत्री ने 144 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उक्त अवसर पर जनपद के थाना कुदरकोट व रिर्जव पुलिस लाइन आवासीय/अनावासीय भवनों का शिलान्यास तथा ककोर स्थित मुख्यालय पर साइबर थाने का लोकार्पण सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीआईजी कानपुर क्षेत्र जोगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक चारु निगम, भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडे व कन्नौज सांसद प्रतिनिधि  रिया शाक्य के कर कमलों द्वारा किया गया। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस व्यवस्था में उत्तरोत्तर आधुनिकीकरण करके अपराध रोकने में सफल हो रही है इसी के दृष्टिगत  क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुरक्षा बलों को मुहैया कराई जा रही है जिससे वह अपने कार्य को भली-भांति अंजाम देकर अपराधियों को उनके निर्धारित जगह (जेल) पहुंचाने में सफल हो रहे हैं, जिससे समाज के हर वर्ग में भय का वातावरण समाप्त हो रहा है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में आमजन शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...