Toyota ने इस देश में वापस मंगाईं 280663 गाड़ियां, क्यों लेना पड़ा कंपनी को इतना बड़ा फैसला - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 28, 2024

Toyota ने इस देश में वापस मंगाईं 280663 गाड़ियां, क्यों लेना पड़ा कंपनी को इतना बड़ा फैसला

Toyota ने इस देश में वापस मंगाईं 280663 गाड़ियां, क्यों लेना पड़ा कंपनी को इतना बड़ा फैसला

Toyota ने इस देश में वापस मंगाईं 280663 गाड़ियां, क्यों लेना पड़ा कंपनी को इतना बड़ा फैसला

ऑटोमोबाइल। जापानी वाहन निर्माता कंपनी Toyota ने अमेरिकी बाजार में अपने 280663 पिकअप ट्रक को रिकॉल किया है। कंपनी ने कहा है कि इस समस्या से 280663 पिकअप ट्रक प्रभावित हैं और इसके ट्रांसमिशन कंट्रोल ईसीयू (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल) के लिए डीलर मुफ्त सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेंगे। इन ट्रक्स में देखा गया है कि जब इन्हें बिना ब्रेक लगाए न्यूट्रल करके छोड़ा जाता है तो इनमें मूवमेंट होती है। इसको लेकर एक अमेरिकी ऑटो सुरक्षा नियामक ने आज यानी मंगलवार को कहा है कि टोयोटा 280,663 पिकअप ट्रकों को वापस बुलाएगी। आइए, पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

Tundra, Tundra hybrid और Lexus LX600  को किया रिकॉल 
कंपनी की ओर से Tundra, Tundra hybrid और Lexus LX600 को वापस बुलाया गया है। इन ट्रक्स में देखा गया है कि जब इन्हें बिना ब्रेक लगाए न्यूट्रल करके छोड़ा जाता है, तो इनमें मूवमेंट होती है। इस समस्या के समाधान के लिए कंपनी ने सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है।

पिकअप ट्रकों में आई ये दिक्कत
कंपनी ने कहा है कि इस समस्या से 280,663 पिकअप ट्रक प्रभावित हैं और इसके ट्रांसमिशन कंट्रोल ईसीयू (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल) के लिए डीलर मुफ्त सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेंगे। आपको बता दें कि जिन ट्रक्स में ये दिक्कत आई है, उनका प्रोडक्शन 2022 और 2024 के बीच हुआ है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...