देश को मजबूत बनाना है तो भाजपा को लाना है - कमलेश कठेरिया - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 19, 2024

देश को मजबूत बनाना है तो भाजपा को लाना है - कमलेश कठेरिया

देश को मजबूत बनाना है तो भाजपा को लाना है - कमलेश कठेरिया

देश को मजबूत बनाना है तो भाजपा को लाना है - कमलेश कठेरिया

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश
औरैया। लोकसभा चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाले हैं। इसके तहत सभी पार्टियों अपनी-अपनी सरकार की नीतियों का बखान करते हुए जनता के बीच जाने लगी हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रत्याशी रही कमलेश कठेरिया भी लोगों के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां का बखान करती हुई नजर आ रही है। कमलेश कठेरिया का कहना है यदि देश को विकास के पथ पर ले जाना है तो भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाना ही होगा। क्योंकि अन्य दल सिर्फ अपनी जेबो को भरने का काम करते हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनता के हितों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा की यदि तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में बनी तो निश्चित तौर पर देश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

देश को मजबूत बनाना है तो भाजपा को लाना है - कमलेश कठेरिया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए स्मार्ट कार्ड भी उपलब्ध कराए गए हैं जिससे मुफ्त इलाज हो रहा है। वहीं उन्होंने उज्जवला गैस योजना के बारे में भी बखान किया। बताया कि प्रधानमंत्री आवास के तहत कई ऐसे परिवार जो खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर थे। मगर प्रधानमंत्री की आवास योजना के तहत वह लोग अब अपने पक्के मकान में रह रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम भीखेपूर में संपर्क करते हुए उन्होंने लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार हरेन्द्र राठौर, अनुज तिवारी, विपिन कुमार यादव, मोनू तोमर, शिव शंकर सेंगर, रवि कठेरिया, भोले कठेरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...