नकाबपोश महिलाओं ने ब्‍यूटी पार्लर संचालिका पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, औरतों ने खेला खूनी खेल - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 19, 2024

नकाबपोश महिलाओं ने ब्‍यूटी पार्लर संचालिका पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, औरतों ने खेला खूनी खेल

नकाबपोश महिलाओं ने ब्‍यूटी पार्लर संचालिका पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, औरतों ने खेला खूनी खेल

नकाबपोश महिलाओं ने ब्‍यूटी पार्लर संचालिका पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, औरतों ने खेला खूनी खेल

बिहार/शेखपुरा। शहर के भीड़-भाड़ वाले मुख्य बाजार में संचालित ब्यूटी पार्लर में घुसकर नकाबपोश महिलाओं ने पार्लर संचालिका सीता कुमारी (30) पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। नकाबपोश हमलवारों ने सीता के हाथ बांधकर उसके समूचे शरीर पर कैंची से कई हमले करने के साथ बिजली के तार से उसकी गला घोंटने का भी प्रयास किया। महिला को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीता का पति रंजीत कुमार भी शेखपुरा में प्राइवेट जॉब करता है। ये लोग शेखपुरा के ही गोला रोड के निवासी हैं। शेखपुरा थाना के एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और घायल महिला के बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। इस तरह की घटना को किसने अंजाम दिया और इसके क्या कारण हो सकते हैं, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह ब्यूटी पार्लर कटरा चौक और चांदनी चौक के बीच बंगालीपर मोड़ के निकट पहली मंजिल पर अवस्थित है। ब्यूटी पार्लर संचालिका सीता पर हुए हमले से ब्यूटी पार्लर का समूचा फर्श खून से लाल हो गया। फर्श पर लेडीज बैग, चूड़ी, पायल भी टूटे पड़े मिले हैं। बीच बाजार में इस तरह की पहली घटना ने सभी को चकित कर दिया है।

ब्यूटी पार्लर सीता पर नकाबपोशों ने पेशेवर अपराधी की तरह हमला किया। दोपहर के ठीक तुरंत बाद हुई इस घटना में तीन नकाबपोश महिलाएं सीढ़ी चढ़कर ऊपर संचालित ब्यूटी पार्लर में घुसी और इसमें से एक ने अपना आइब्रो बनवाई और दूसरी भी आइब्रो बनवाने के लिए बैठी। इसी दौरान सीता के दोनों हाथ पीछे से पकड़कर उसपर कैंची से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान ब्यूटी पार्लर का शीशे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। तीनों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के हाथ बांधने के बाद उसपर कैंची से ताबड़तोड़ कई हमले किए। इस दौरान सीता के गले में बिजली के तार लपेटकर उसकी गला घोंटने का भी प्रयास किया।

इस दौरान बचने के लिए सीता ने हमलावरों का प्रतिरोध भी किया, जिसमें चूड़ी, पायल तथा दूसरे सामान टूट गए। हद तो तब हो गई जब लगभग 20 मिनट तक हुई इस घटना की भनक ब्यूटी पार्लर से सटे टेलरिंग हाउस में काम कर रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने टेलरिंग हाउस के लोगों से भी पूछताछ की है। हमलावरों के भाग जाने के काफी देर बाद लहूलुहान सीता ने स्वयं बाहर निकलकर इसकी सूचना बगल वालों को दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...