अधेड़ का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 17, 2024

अधेड़ का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा

अधेड़ का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा

अधेड़ का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश
कानपुर देहात। थाना रसूलाबाद इलाके के विकास नगर में संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी होने पर स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजनों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। विकास नगर कस्बा रसूलाबाद निवासी 55 वर्षीय रमाकांत वाजपेई का संदिग्ध हालात में घर के अंदर फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। जानकारी होने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर फॉरेंसिक टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किये। मृतक की पत्नी रानी ने बताया की वह अपने  बहु के साथ शास्त्री नगर स्थित अपने दूसरे मकान में थी। उनका बेटा राम जी व उनकी पत्नी अंजली दिल्ली में बाहर नौकरी कर रहते हैं उसके पति रमाकांत बाजपेई विकास नगर स्थित मकान पर अकेले थे। करीब दो दिन तक घर का गेट नहीं खुलने पर उन्हें शंका हुई। तो शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दी। जब गेट तोड़कर अंदर जा कर देखा तो पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनो ने बताया कि मृतक ने करीब एक हफ्ते पूर्व अपने भतीजे दीपक के साथ चाय की दुकान खोली थी।  मृतक के छोटे बेटे श्याम जी कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी हैं। घटना से मृतक की पत्नी रानी ,बेटा राम जी ,पुत्रवधु अंजली और पूजा का रो रोकर हाल बेहाल था। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...