रायसेन/बरेली, डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 19, 2024

रायसेन/बरेली, डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

रायसेन/बरेली, डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने समाधिस्थ जैनमुनि श्री विद्यासागर महाराज को दीप जला कर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। आज प्रातः आयोजित शोक सभा में डेफोडिल्स परिवार के संचालक गण, प्राचार्य, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में श्री श्री 108 राष्ट्रीय संत श्री विद्यासागर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संस्था की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश्वर पाठक ने महान संत श्री विद्यासागर महाराज जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, तपस्या तथा उपदेशों के विशेष संदर्भ में आचार्य श्री द्वारा प्राणी मात्र के कल्याणार्थ किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। वहीं संस्था के वरिष्ठ प्रबंध संचालक दिलीप धारीवाल ने आचार्य श्री के जीवन दर्शन का उल्लेख करते हुए 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए आचार्य श्री के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। इसके साथ ही उन्होंने जैन दर्शन व आदर्शों की भी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत की। अंत में 2 मिनट का सामूहिक मौन रखकर आचार्य श्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ ही इस श्रद्धांजलि सभा का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...