अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा हुआ कार्यक्रम - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 5, 2024

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा हुआ कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा हुआ कार्यक्रम

  • मुख्य विकास अधिकारी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर मातृशक्ति को किया आश्वस्त

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा हुआ कार्यक्रम

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश
औरैया। अपेक्षा महिला एवम् बाल विकास समिति द्वारा नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में जनपद के विकास खण्ड औरैया के ग्राम पंचायत बिरिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वह समस्त मातृशक्ति को आश्वस्त करते हैं, कि प्रशासन सदैव आपके  सहयोग के लिए तत्पर है। आप लोगों की सफलता के लिए ये भी जरूरी है कि गेहूं धान की पारंपरिक खेती के साथ-साथ फूलों की खेती, पशु पालन व बागवानी आदि पर भी काम करने की जरूरत है। जिससे आपको आय के साधन बनेंगे और स्वावलंबी बनेगी और आर्थिक रूप से मजबूत होगी। कहा कि जब आर्थिक रूप से मजबूत होगी तभी आप आगे बढ़ेगी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा हुआ कार्यक्रम

आगे उन्होंने कहा कि यदि आपको आवश्यकता हो तो किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आ सकती है। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अरुण कुमार ने अपने उदबोधन  में कहा कि जिस तरह से आपने समूह से जुड़कर अपनी आय को बढ़ाया और समस्याओं को सुलझाया है। आप सभी ने आज जो अभिव्यक्त किया है। इसे देखकर मन बहुत अभिभूत हुआ, तथा कार्यक्रम की आयोजक रीना पाण्डेय के लिए बहुत अच्छा कार्यक्रम किया है। सराहना की और कहा वह भी सदैव नाबार्ड की ओर से सदैव मदद के लिए तैयार हैं। खण्ड विकास अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य ने सभी महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाए जब आर्थिक रूप से सम्पन्न होगी तभी वास्तव में महिला सशक्तिकरण होगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा हुआ कार्यक्रम

इसमे वह हर सम्भव आप सभी के सहयोग के लिए तैयार हैं, आप बेहिचक कभी भी कोई समस्या हो तो बताइये और योजनाओं से जुडकर आर्थिक रूप से सशक्त बने। सचिव अभिषेक सिंह ग्राम प्रधान अंशुल गौतम ने भी महिलाओ का हर सम्भव महिलाओ की सहायता का आश्वाशन दिया। समाज सेवी शर्मिष्ठा गुप्ता ने महिलाओ के संघर्ष पर काब्य पाठ किया। जिला समन्वयक सोशल ऑडिट क्वार्डिनेटर विद्या सिंह ने सफल संचालन किया और सभी को आश्वस्त किया कि हम आपके बीच के है कभी भी आप हमारे पास आकर कह सकती है। संघर्ष शील महिलाए ब्रम्हा, सुमन, कुमकुम, मालती, ज्ञानश्री, चंदावती ने अपनी कहानी अपनी जुबानी बताई।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा हुआ कार्यक्रम

अपेक्षा महिला एवम बाल विकास समिति की सचिव रीना पाण्डेय  द्वारा  प्रशासनिक अधिकारियों एवम्  संघर्ष शील महिलाओ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्य विकास अधिकारी जनपद औरैया अनिल कुमार सिंह रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड औरैया/अरुण कुमार, खण्ड विकास अधिकारी एवम समूह की महिलाओ के सहित 174 लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...