रायसेन/बरेली, मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत वाहन से नहीं हटाया गया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम और छायाचित्र - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 5, 2024

रायसेन/बरेली, मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत वाहन से नहीं हटाया गया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम और छायाचित्र

मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत वाहन से नहीं हटाया गया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम और छायाचित्र

रायसेन/बरेली, मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत वाहन से नहीं हटाया गया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम और छायाचित्र

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश में संचालित की गई योजनाओं में आज भी उनका ही छायाचित्र और उनकी छायाचित्र के नीचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम अंकित है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री का चेहरा बदलते ही उनके नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री होना चाहिए और उनके छायाचित्र के स्थान पर वर्तमान मुख्यमंत्री का छायाचित्र अंकित होना चाहिए। लेकिन यहां पर नगर प्रशासन की नाक के नीचे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।


शहर की सड़कों पर दौड़ रहे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत वाहन में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोर्ड के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के  साथ बोर्ड में छायाचित्र अंकित है। ऐसा नहीं है कि उक्त योजना में लगे वाहन की नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जानकारी नहीं है। जानकारी होने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री के नाम के आगे लिखा मुख्यमंत्री के नाम में संशोधन नहीं करवाया जा रहा है। ना ही उनके छायाचित्र को हटवा कर वर्तमान मुख्यमंत्री के छायाचित्र को अंकित करवाया जा सका है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...