बांग्लादेशी घुसपैठियां भगाओ देश बचाओ अभियान- विजय दिवस 16 दिसंबर को 60 से ज्यादा कार्यकर्ता जायेंगे गुवाहाटी|
मप्र-इंदौर-
बांग्लादेशी घुसपैठियां भगाओ देश बचाओ अभियान पिछले वर्ष 11 नवंबर के दिन असम की राजधानी गुवाहाटी से इसकी शुरुआत हुई। उसके पश्चात मध्य प्रदेश के सभी जिलों, उत्तर प्रदेश के कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र में, झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में और राजस्थान के कुछ क्षेत्र जयपुर आदि से जनहित पार्टी की घुसपैठियाँ भगाओ देश बचाओ यात्रा निकली। करीब 6 लाख पंपलेट का वितरण हुआ, 500 छोटी नुक्कड़ सभा हुई। दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया गया। कई शहरो में बैनर पोस्टर लगाए गए।
इंदौर,
जनहित पार्टी के प्रवक्ता डा. सुभाष बारोठ ने बताया की आगामी चरण में 16 दिसंबर विजय दिवस पर सभी दूर से जनहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता असम की राजधानी गुवाहाटी जा रहे हैं। कल दोपहर 11 बजे इंदौर से 60 से ऊपर कार्यकर्ता स्वयं के खर्चे से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के लिए रवाना हो रहे हैं। अभी तक इस पूरे अभियान में कई स्वयंसेवकों ने, हिंदू हित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले लोगों ने और हमारे कई रिश्तेदार, मित्र और परिचितों ने हर प्रकार का सहयोग विशेषकर आर्थिक सहयोग इस पूरे अभियान के लिए दिया है। डा. सुभाष बारोठ ने कहा की घुसपैठ एक बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा है और दुर्भाग्य से इस देश में उनकी ही सरकार है जिसका संकल्प ही था घुसपैठियों को भगाना परन्तु इस गंभीर राष्ट्रीय समस्या पर अभी तक केवल भाषणबाजी और वोटों का ध्रुवीकरण ही हो रहा है। सरकार पर दबाव बनाने वाले संगठन भी उदासीन एवं मौन ही हैं परंतु इस देश की मिट्टी ही ऐसी है कि कहीं न कहीं से लोग तैयार हो जाते हैं और कार्य आगे बढ़ता है।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद