डॉ. मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष" पूर्ण होने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल हुए सम्मिलित।
राकेश दुबे- घातक रिपोर्टर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के "विकास और सेवा के दो वर्ष" पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सम्मिलित हुए।
क्षेत्र के विधायक और राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश भाजपा सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है। बीते 2 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ , प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल , राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अलका गुर्जर , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह , प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा , उपमुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा , राजेन्द्र शुक्ल एवं अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद