सिलवानी, 25 लाख का सामूदायिक भवन, घटिया निर्माण और पैसे होंगे हजम ? - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 10, 2025

सिलवानी, 25 लाख का सामूदायिक भवन, घटिया निर्माण और पैसे होंगे हजम ?

 25 लाख का सामूदायिक भवन, घटिया निर्माण और पैसे होंगे हजम ?

  • पिलर के निचे बिना जाल के निर्माण 
  • कच्ची ईटों एवं घटिया सीमेंट सहित निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों की अनदेखी

सिलवानी, 25 लाख का सामूदायिक भवन, घटिया निर्माण और पैसे होंगे हजम ?

घातक रिपोर्टर- जसवंत साहू,  सिलवानी 


सिलवानी,

 रायसेन जिले के सिलवानी ग्राम पंचायत पहरिया में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में मानकों के विपरीत घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। आपको बता दें 25 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है सामूदायिक भवन इसको लेकर ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि यहां सामूदायिक भवन  निर्माण किया जा रहा है वह  घटिया किया जा रहा है जानकारी के अनुसार  निर्माण कार्य में ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच सचिव द्वारा बुनियादी ढांचे में कच्ची ईटों एवं घटिया सीमेंट सहित अन्य निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिसमें  ट्रेक्टर से गड्डे खोदे गए जबकि जिस जगह पानी का भराव वहां पर पिलर के नीचे जाल बिछाया जाता है, इस निर्माण कार्य मैं जाल नहीं बिछाया गया  जिससे भवन  निर्ममाण की गुणवत्ता प्रभावित हुई है, जिससे इस निर्माण कार्य में इंजीनियर की भूमिका पर भी सवाल उठता है 

देंखें क्या कहते है ग्रामीण 

ग्रामीण-1 




ग्रामीण-2 



स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में कच्ची ईंटों के साथ कम गुणवत्ता वाली सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने आशंका व्यक्त की कि घटिया सामग्री का उपयोग होने के कारण निर्माण जल्द ही खराब हो जायेगा

हलाकि इस निर्माण को लेकर अधिकारियों ने भी नोटिस जारी करने की बात कही है 

सुनते है क्या कहते हैं अधिकारी 



No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...