रायसेन, बरेली- ओशो की जन स्जथली कुचवाड़ा, मैं धूमधाम से मनाया गया ओशो का जन्मोत्सव
घातक रिपोर्टर बरेली, राकेश दुबे
बरेली,
विश्व को आध्यात्मिक ऊर्जा और नए जीवन–दर्शन की राह दिखाने वाले दार्शनिक आचार्य रजनीश ‘ओशो’ का 95वां जन्मोत्सव रायसेन जिले के ग्राम कुचवाड़ा स्थित ओशोधाम आश्रम में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीन साल बाद ओशो के जन्मस्थान ओशो हाउस को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। देश–विदेश से आए अनुयायियों ने ओशो की याद में गीत गाए, ध्यान किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
- ओशो का जन्म उनकी ननिहाल, रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील के छोटे से गांव कुचवाड़ा में हुआ था। रजनीशचंद्रमोहन के नाम से जन्मे ओशो को आगे चलकरआचार्य रजनीश, भगवान रजनीश और ओशो नामों से वैश्विक पहचान मिली।
कुचवाड़ा में बिताए बचपन के बाद वे सात वर्ष की आयु में गाडरवाड़ा (नरसिंहपुर) चले गए। अपनी असाधारण बौद्धिक क्षमता और आध्यात्मिक दृष्टि के कारण ओशो विश्वभर में लोकप्रिय हुए और करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित किया ।
ओशो के अनुयायियों ने उनके जन्मस्थल को सहेजकर रखा है और यहां ध्यान व साधना के माध्यम से हर वर्ष जन्मोत्सव मनाया जाता है। ओशो का संदेश था आप अपनी जिंदगी में जो करना चाहते हैं, वही करें लोग तब भी कुछ कहते हैं, जब आप कुछ नहीं करते। लेकिन विडंबना यह है कि ओशो का जन्मस्थान आज बदहाली का शिकार है। लगभग 150 साल पुराने इस घर की दीवारें जर्जर हैं, जालियों में जंग लग चुका है। घर के ठीक सामने नाले का गंदा पानी बह रहा है और कचरे का ढेर लगा रहता है। ओशो के अनुयायियों और गांव के लोगों को इसे आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सपना दिखाया गया था, मगर कोई काम आगे नहीं बढ़ पाया। विवादों में उलझा यह प्रोजेक्ट ठहर सा गया है।
- कुचवाड़ा के लोगों का कहना है कि आश्रम का प्रबंधन कई हिस्सों को बंद कर ताला लगाए रखता है, जिससे लोगों को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती। ओशो के घर के सामने अस्पताल खोलने की योजना भी अधर में है। लगभग डेढ़ साल पहले यहां CC रोड तो बन गई, लेकिन नियमित सफाई न होने की वजह से आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है। घर के सामने लगी स्ट्रीट लाइट भी चोरी हो चुकी है, जिससे रात में पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद