रेवा नगर कॉलोनी मैं हरे भरे वृक्षों की कटाई प्रारंभ
राकेश दुबे- घातक रिपोर्टर
बरेली l
एक तरफ तो सरकार के द्वारा हरे भरे वृक्षों की सुरक्षा सहित हरियाली लगाने का संदेश दिया जाता है तो दूसरी ओर नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नाक के नीचे कॉलोनी निर्माण के चलते फलदार वृक्षों सहित अन्य वृक्षों की कटाई प्रारंभ की जाती है l
नगर परिषद बरेली से लगकर निर्माण हो रही कॉलोनी में कॉलोनी काटने से पूर्व बात रखी गई थी कि फलदार वृक्षों को अन्य जगह शिफ्ट किया जाएगा लेकिन नगर प्रशासन और प्रतिनिधियों की मिली भगत से हरे भरे वृक्षों की कटाई कॉलोनी ठेकेदार के द्वारा प्रारंभ कर दी गई है l पूर्व में जब कॉलोनी की नीम रखी गई थी उसे समय यहां पर जनप्रतिनिधियों सहित नगर प्रशासन और कुछ चौथे स्तंभ से जुड़े जिम्मेदार व्यक्तियों के द्वारा वृक्षों की कटाई को लेकर विरोध प्रकट किया था लेकिन सभी की स्वार्थी की पूर्ति हो जाने के बाद सभी ने अपना-अपना मुंह बंद कर लिया अब कॉलोनी ठेकेदार के द्वारा खुलेआम हरे भरे वृक्षों की पुनः कटाई प्रारंभ करवा दी गई है l



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद