बरेली, पुलिस ने किया अवैध कट्टा के साथ आरोपी को गिरफ्तार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 9, 2025

बरेली, पुलिस ने किया अवैध कट्टा के साथ आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने किया अवैध कट्टा के साथ आरोपी को गिरफ्तार

बरेली, पुलिस ने किया अवैध कट्टा के साथ आरोपी को गिरफ्तार


   राकेश दुबे,  घातक रिपोर्टर  

बरेली,

 पुलिस  ने फरियादी शिवकुमार ठाकुर पिता राम सिंह ठाकुर उम्र 36 साल निवासी ग्राम सतरावन थाना बरेली की रिपोर्ट पर रजत ठाकुर,सचिन ठाकुर और सूरज ठाकुर आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्र. 637/2025, धारा 296(b), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया  । 

                   पुलिस अधीक्षक  आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी  कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  निरीक्षक कपिल गुप्ता के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है l

 मुखबिर से सूचना मिली कि अपराध क्र. 637/2025 का  आरोपी सूरज ठाकुर अपने दोस्त सचिन व रजत के साथ दालमील रोड़ हाईवे किनारे बैठे है जो मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके सूचना तस्दीक पुलिस टीम पहुँची जो दालमील रोड़ के पास गमछा गले में सफेद रंग का डाले हुए युवक बैठा हुआ था । पुलिस के देख तीनों मुहँ छुपाने लगे तीनों युवक को घेराबंदी कर हमराही स्टाफ की मदद से पकड़ा जो गमछे वाले युवक से नाम पूछा तब उसने सूरज ठाकुर पिता खुमानसिंह ठाकुर उम्र 26 साल निवासी ग्राम सतरावन(भिलाड़िया) हाल शिवनगर कालोनी करोंद भोपाल का होना बताया । जिसकी अपराध क्रमांक 637/2025 में आवश्यकता होने से तलाशी लिया जो तलाशी देने में हिलाहवाली कर रहा था  तलाशी में कमर पेंट में बायें ओर देशी कट्टा खुरसा हुआ मिला जिसके संबंध में लायसेंस पूछा  नहीं होना बताकर कट्टा अपने मृत पिता के मारने की उपरान्त अपने पास रखना बताया जो कट्टे को खुलकर देखा जिससे चेम्बर में एक 315 बोर का कारतूस एवं 315 बोर का देशी कट्टा अवैध रूप से रखना पाया गया । जो उपरोक्त एफआईआर में उल्लेख होने से युवक से घटना दिनांक समय को पास में रखे कट्टे के संबंध में पूछा तो यहीं कट्टा होना बताया आरोपी सूरज ठाकुर से विधिवत अवैध कट्टा एवं कारतूस को जप्त किया एवं प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा कर सूरज ठाकुर को गिरफ्तार किया एवं साथ मिले युवक से नाम पूछने पर अपना नाम सचिन ठाकुर पिता खुमानसिंह उम्र 23 साल निवासी ग्राम सतरावन एवं रजत ठाकुर पिता मिस्टरसिंह उम्र 25 साल निवासी सतरावन का होना बताया गया उक्त दोनों भी घटना दिनांक को आरोपियों के साथ अपराध में थे । प्रकरण सचिन ठाकुर, रजत ठाकुर को भी गिरफ्तार कर तीनो आरोपियो का न्यायालय पेश किया गया है ।


गिरफ्तार आरोपी का नाम – 

1. सूरज ठाकुर पिता खुमानसिंह ठाकुर उम्र 26 साल निवासी ग्राम सतरावन(भिलाड़िया) हाल शिवनगर कालोनी करोंद भोपाल

2. सचिन ठाकुर पिता खुमानसिंह उम्र 23 साल निवासी ग्राम सतरावन थाना बरेली

3. रजत ठाकुर पिता मिस्टरसिंह उम्र 25 साल निवासी सतरावन थाना बरेली 

 सराहनीय भूमिका - आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका - थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता,उनि राम प्रसाद गोहे , प्रआर 399 सुरेन्द्र इवने, आर 390 अनिल अहिरवार की विशेष भूमिका रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...