भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 'स्वदेशी दिवस', बाबू गेनू को दी श्रद्धांजलि; प्रमोद लोधी बने उदयपुरा ब्लॉक अध्यक्ष।
- 'पंचपरिवर्तन' और स्वदेशी के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी की घोषणा
रायसेन:
विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन, भारतीय मजदूर संघ (BMS) जिला रायसेन द्वारा आज उदयपुरा जनपद पंचायत सभाकक्ष में 'स्वदेशी दिवस' और महान हुतात्मा बाबू गेनू के बलिदान दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें प्रमोद लोधी को उदयपुरा ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता एवं खंड प्रचारक शैलेश खरे ने 'पंचपरिवर्तन' विषय पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। उन्होंने शहीद बाबू गेनू के बलिदान को याद करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को दैनिक जीवन में अधिकाधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्रीअरविंद सिंह ठाकुर ने किया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा
संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए उदयपुरा ब्लॉक और देवरी तहसील इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई:



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद