देव नगर , ट्रैक्टर की टक्कर से हुई गोविंद अहिरवार की मौत के आरोपी गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 13, 2025

देव नगर , ट्रैक्टर की टक्कर से हुई गोविंद अहिरवार की मौत के आरोपी गिरफ्तार।

 थाना देवनगर

ट्रैक्टर की टक्कर से हुई गोविंद अहिरवार की मौत के आरोपी गिरफ्तार।

देव नगर , ट्रैक्टर की टक्कर से हुई गोविंद अहिरवार की मौत के आरोपी गिरफ्तार।


घातक रिपोर्टर - जसवंत साहू 

रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्रांतर्गत दिनांक 11 दिसंबर 2025 की रात्रि ट्रैक्टर की टक्कर से गोविंद अहिरवार की मृत्यु हो जाने की घटना घटित हुई थी। उक्त घटना के संबंध में मृतक के परिजनों एवं ग्रामवासियों द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम किया गया था।




घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए  देवनगर थाने में तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर जप्त किया गया एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया।



गिरफ्तार आरोपी एक ऋषभ पाल, पिता प्यारेलाल पाल, निवासी महलपुर पाठा (ट्रैक्टर चालक)

आरोपी दो प्यारेलाल पाल, पिता खेमचंद, निवासी महलपुर पाठा (वाहन स्वामी)



जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के पास वैध वाहन चालक लाइसेंस नहीं था, जिसके कारण वाहन स्वामी को भी आरोपी बनाया गया है।



प्रकरण से संबंधित दोनों आरोपियों एवं ट्रैक्टर को विधिवत जप्त कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना नियमानुसार जारी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...