बरेली, पुल गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने सरकार व पीडब्ल्यूडी पर साधा निशाना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 4, 2025

बरेली, पुल गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने सरकार व पीडब्ल्यूडी पर साधा निशाना।

पुल गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने सरकार व पीडब्ल्यूडी पर साधा निशाना।

बरेली, पुल गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने सरकार व पीडब्ल्यूडी पर साधा निशाना।


घातक रिपोर्टर बरेली, राकेश दुबे 

बरेली, 

  नया गांव में वर्षों पुराने पुल के अचानक गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा पूरे क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाला साबित हुआ है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया तथा मामले की जांच के निर्देश दिए। बताया जाता है कि यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गंभीर घटना को लेकर उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने सरकार व पीडब्ल्यूडी विभाग पर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जर्जर पुलों और सार्वजनिक संरचनाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, लेकिन सरकार और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी केवल कागज़ों में खानापूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नया गांव में हुआ यह हादसा पीडब्ल्यूडी विभाग की सीधी-सीधी लापरवाही का परिणाम है, जिसकी वजह से एक निर्दोष युवक को अपनी जान गंवानी पडी। पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया है। जिस पुल की मरम्मत वर्षों से लंबित पडी थी, उसे समय पर ठीक कराया जाता तो आज एक युवक की जान नहीं जाती। प्रदेश में जिम्मेदार अधिकारी केवल बैठकों और फाइलों तक सीमित हो चुके हैं, जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा। यह हादसा किसी प्राकृतिक कारण से नहीं बल्कि प्रशासनिक उपेक्षा और विभागीय गैरजिम्मेदारी के कारण हुआ है। उन्होने आगे कहा कि नया गांव में हुआ पुल हादसा प्रदेश की व्यवस्थाओं की पोल खोलता है। सरकार को चाहिए कि तुरंत इस मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करे और मृतक के परिवार को उचित मुआवज़ा दिया जाए। जब तक लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होगी, ऐसे हादसे रुकने वाले नहीं हैं। पूर्व विधायक ने यह भी मांग की कि पूरे क्षेत्र के पुराने पुलों और जर्जर संरचनाओं की तत्काल तकनीकी जांच कराकर उन्हें सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी पीडा न झेलनी पडे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...