बरेली:- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित नवनियुक्त शासकीय कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारियों का किया सम्मान । - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 24, 2025

बरेली:- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित नवनियुक्त शासकीय कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारियों का किया सम्मान ।

 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित नवनियुक्त शासकीय कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारियों का किया सम्मान।

बरेली:- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित नवनियुक्त शासकीय कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारियों का किया सम्मान ।

घातक रिपोर्टर- राकेश दुबे 

बरेली।

गत दिवस नगर में शिल्पी समाज विकास समिति के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के पुत्र अभिज्ञान पटेल रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान विश्वकर्मा के  समक्ष दीप प्रचलित कर पूजा अर्चना की गई इसके बाद छात्रों के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान समाज के 25 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल , ट्राफी, और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

वहीं मुख्य अतथि और अतिथियों का समाज के द्वारा साल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस दौरान अभिज्ञान पटेल ने को संबोधित करते हुए कहा शिल्पी समाज भगवान विश्वकर्मा की वंशज हैं जो आज भी अपनी शिल्पकारी से बड़े-बड़े सुंदर-सुंदर भव्य विशाल भवन , मंदिरों और इमारतो का निर्माण कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी उन्होंने कहा कि शिक्षा से बढ़कर आपका कोई मित्र नहीं हो सकता शिक्षा के बल पर ही आप जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस दौरान घनश्याम सिंह रघुवंशी ,  अभिषेक रघुवंशी, अभिषेक राजपूत द्वारा समाज के वरिष्ठ झलकन सिंह शिक्षक , रघुवीर सिंह , चंदन सिंह सहित वरिष्ठ समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे इस दौरान समाज के नव नियुक्त शासकीय सेवा कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...