शराब दुकान में आग लगाने वाला मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में , बाकी अन्य की तलाश जारी।
घातक रिपोर्टर राकेश दुबे
बरेली।
विगत दिनों बरेली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खरगोन में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान में अज्ञात युवकों के द्वारा दुकान में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया था। घटना की तत्काल बाद संचालक के द्वारा इसकी रिपोर्ट बरेली थाने में दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। वही 22 दिसंबर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना का मुख्य आरोपी शिवराज दांगी को साईखेड़ा जिला नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि घटना आगजनी घटना का मुख्य आरोपी शिवराज दांगी के साईं खेड़ा में शराब दुकान पर होने की सूचना
मिली थी जिस रात 2:00 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साईं खेड़ा में फरारी काट रहा था। घटना के अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी पुलिस के द्वारा तलाश जारी है।
यह था ममला --
ग्राम खरगोन में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान पर 13 नवंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे बोलेरो से आए एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि आग भडकते ही दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। कर्मचारियों काबू के द्वारा तत्काल घटना की जानकारी ठेकेदार और पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची । इस दौरान घटनाक्रम ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद