भोपाल: शौर्य दिवस की शोभायात्रा की अनुमति न मिलने पर हिंदू संगठनों का विरोध तेज।
संस्कारधानी जबलपुर में 6 दिसंबर शौर्य दिवस पर निकलने वाली परंपरागत शोभायात्रा/शौर्य यात्रा को अनुमति न देने के निर्णय के बाद हिंदू संगठनों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
हिंदू उत्सव समिति व संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने एसडीएम पंकज मिश्रा द्वारा अनुमति न देने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि—
-
“500 वर्षों की संघर्षपूर्ण लड़ाई के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ।”
-
“कुछ ही दिन पहले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने स्वयं अयोध्या में ध्वजारोहण कर देश भर के हिंदू समाज के उत्साह को और प्रबल किया।”
-
“ऐसे में शौर्य दिवस पर निकलने वाली परंपरागत शोभायात्रा को अनुमति न देना हिंदू जनभावनाओं के विपरीत है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश में सनातन धर्म की सरकार है और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की पूर्णत: सनातनी सरकार कार्यरत है, तो फिर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी इस प्रकार के निर्णय लेकर कहीं-न-कहीं सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
चंद्रशेखर तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने तथा शोभायात्रा निकालने की अनुमति शीघ्र प्रदान करने की मांग की है।
हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि अनुमति नहीं दी गई, तो यह निर्णय जनभावनाओं को आहत करेगा और संगठन लोकतांत्रिक तरीकों से अपना विरोध जारी रखेंगे।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद