अखिल भारतीय मां नर्मदा भक्त मंडल का दल परिक्रमा कर दे रहा स्वच्छता का संदेश
घातक रिपोर्टर- राकेश दुबे
बरेली,
रणछोड़ पाटीदार जिला बड़वानी के नेतृत्व में अखिल भारतीय मां नर्मदा भक्त मंडल का एक दल मां नर्मदा की स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण एवं घाटों की सफाई का संदेश देते हुए परिक्रमा पर निकला है l इस दल का स्वागत बरेली के दिग्विजय परिषर में आचार्य रजनीश द्विवेदी ने किया परिक्रमा दल में परम पूज्य महामंडलेश्वर विमल जी महाराज एवं भक्त मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मानवेंद्र राजपूत एवं साथी नर्मदा के तटीय जिलों में जन जागृति अभियान चलाते हुए लोगों को स्वच्छता के लिए जागृत कर रहे हैं । पूज्य विमल दास जी महाराज ने बताया कि यह भक्त मंडल की 16वीं परिक्रमा है, ब्रह्मलीन एवं अखिल भारतीय मां नर्मदा भक्त मंडल के संस्थापक पूज्य उपेंद्र बाबा जी ने इस परिक्रमा को प्रारंभ किया था जो कि प्रतिवर्ष की जाती है ।इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में जन जागृति , स्वच्छता का संकल्प और नर्मदा तटीय क्षेत्रों में बसे भक्तों से जनसंवाद स्थापित करना था ।
धीरे-धीरे जन जागृति बड़ी है एवं लोगों में स्वच्छता के प्रति कार्य करने की प्रवृत्ति में काम शुरू किया है ।
सरकारें भी इस दिशा मेंलगातार कार्य कर रही है ।हम सभी को मां नर्मदा की स्वच्छता के लिए एवं प्रदूषण से बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण, घाटों की सफाई जल के अंदर मलमूत्र के विसर्जन पर रोक, लगाने जैसे संकल्प लेकर कार्य करने की आवश्यकता है ।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद