बरेली, नगर प्रशासन की मिली भगत से सड़क का किया जा रहा कालोनाइजर के द्वारा इस्तेमाल, - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 26, 2025

बरेली, नगर प्रशासन की मिली भगत से सड़क का किया जा रहा कालोनाइजर के द्वारा इस्तेमाल,

 नगर प्रशासन की मिली भगत से सड़क का किया जा रहा कालोनाइजर के द्वारा इस्तेमाल l

बरेली, 

राकेश दुबे-  घातक रिपोर्टर

शहर का रिवाज है कि कोई भी अनलीगल कार्य अगर करना है तो अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को साध लिया जाए फिर क्या कहीं भी बगैर अनुमति के निर्माण कार्य किया जा सकता है ऐसा ही एक उदाहरण शहर में नगर परिषद कार्यालय से लगकर पिपरिया मार्ग पर हो रहे रेवापुरम  कॉलोनी निर्माण में देखा जा सकता है जहां पर कॉलोनी निर्माण के नाम पर सैकड़ो हरे भरे वृक्षों की बलि दे दी गई जो  कुछ हरे भरे फलदार वृक्ष बचे हुए  है उन्हें भी रातों-रात काटने का कार्य धीरे-धीरे प्रारंभ कर दिया गया है l



वही रेवा पुरम कॉलोनी के सामने से निकला पिपरिया मार्ग इस मार्ग का उपयोग कॉलोनी निर्माण में लगने वाले बिल्डिंग मटेरियल से किया जा रहा है l आवागमन वाले  मार्ग पर जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं जो नगर प्रशासन में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों से छुपी नहीं है फिर भी सड़क का उपयोग कॉलोनाइजर के द्वारा किया जा रहा है सड़क के आसपास लगे मिट्टी के ढेर से निकलने वाली मिट्टी सड़क पर जहां-तरह बिखर रही है जो वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है l कॉलोनाइजर के द्वारा नगर प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की स्वार्थ सिद्धि पूर्ति करने के बाद अब मन माने तरीके से कॉलोनी निर्माण का कार्य प्रगति पर किया जा रहा है l


मध्य प्रदेश शासन में बैठे राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जो इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उनके संज्ञान में उक्त  निर्माण कार्य होने के बाद भी यहां पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही यही एक कारण है कि कॉलोनी निर्माण के नाम पर हरे भरे वृक्षों की बलि चढ़ाई जा रही है l

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...