आन बान और शान से फहराया तिरंगा,
बरेली l
गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के द्वारा झंडा वंदन कर सलामी दी गई वहीं मुख्यमंत्री के नाम संदेश का वाचन किया गया l
इस मौके पर एसडीएल संतोष मुद्गल तहसीलदार रामजीलाल वर्मा सीएमओ हरिशंकर वर्मा एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती सहित नगर परिषद के समस्त पार्षद और कर्मचारी उपस्थित रहे lझंडा बंधन के पश्चात परेड के माध्यम से सलामी दी गई l सलामी के दौरान खुले वाहन में नगर परिषद अध्यक्ष सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे lगणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही इस कार्यक्रम में समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा विशेष प्रस्तुति गणतंत्र दिवस के मौके पर दी गई lवहीं मंच से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों सहित प्रशासनिक कर्मचारी और पत्रकारों का सम्मान किया गया l
नगर परिषद में झंडा बंधन,,,
नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के द्वारा झंडा वंदन किया गया झंडा वंदन के पश्चात अध्यक्ष सहित समस्त पाषर्दगढ़ शहीद स्मारक पहुंचे जहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई l



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद