मनमानी, दम घोंटती सड़क... लगातार उड़ती धूल से बढ़ रहा संक्रमण
- पिपरिया रोड पर निर्माणाधीन रेवापुरम् कॉलोनी फिर विवादों में, हरे-भरे वृक्षों पर चली आरी
- दम घोंटती सड़क... लगातार उड़ती धूल से बढ़ रहा संक्रमण, सर्दी व खांसी-जुकाम के बढ़ रहे मरीज
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे- बरेली
बरेली,
पिपरिया मार्ग पर नगर परिषद कार्यालय से सटी रेवापुरम् कॉलोनी का निर्माण फिर विवादों में आ गई है। आरोप है कि कॉलोनी परिसर में पहले फलदार और औषधीय वृक्षों को रासायनिक पदार्थ डालकर सुखाया गया और फिर काटा गया। इसके बाद जेसीबी मशीनों से कई वर्षों पुराने पेड़ उखाड़े गए। बेसमेंट खुदाई से निकली मिट्टी को सीधे सड़क किनारे फैलाया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी -हो रही है। स्थानीय नागरिकों और - जनप्रतिनिधियों का कहना है कि निर्माण के दौरान हरियाली संरक्षण, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण नियमों का पालन नहीं किया गया। पिपरिया रोड पर मिट्टी और धूल के कारण दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना - के जोखिम में हैं। पैदल चलने वालों और बच्चों को भी फिसलन और धूल से समस्याएं हो रही हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है।
सड़क पर इस तरह उड़ती रहती है धूल। वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है।
सड़क सुरक्षा पर आपत्ति,,,,,
पूर्व में कई बार नगर परिषद पार्षदों और सामाजिक संगठनों ने हरियाली कटाई और सड़क सुरक्षा पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। भरत शर्मा ने कहा कि विकास के नाम पर पर्यावरण और आमजन की सुरक्षा की अनदेखी चिंता का विषय है। स्थानीय निवासी कपिल देव दुबे ने बताया कि सड़क पर फैली मिट्टी के कारण बाहन चलते समय झटके लगते हैं और फिसलन से गिरने का खतरा रहता है। धूल के कारण कई लोग सर्दी-जुकाम और आंखों में जलन जैसी बीमारियों से परेशान हैं।
तहसीलदार बोले -कार्रवाई की जाएगी,,,,
तहसीलदार रामजीलाल वर्मा ने कहा कि सड़क से मिट्टी हटाने के लिए कॉलोनाइजर को निर्देशित किया जा रहा है। यदि जल्द ही मिट्टी नहीं हटाई गई और सफाई नहीं कराई गई, तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद