चार दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल हुए शामिल
खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
राकेश दुबे- घातक रिपोर्टर
बरेली,
नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ग्राउंड में आयोजित हुई चार दिवसीय हैंडबॉल प्रीमियर लीग के समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हुए। अंतिम और निर्णायक मैच रूल ब्रेकर एवं राहुल रॉकस्टार दोनों टीमों के बीच खेला गया। मैच के शभारंभ में राज्यमंत्री पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यमंत्री पटेल ने कहा किजिला हैंडबॉल संघ के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम रोशन कर रहे है, यह सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने वर्ष 2026 27 में नगर में राज्य स्तरीय शालाएं हैंडबॉल का आयोजन कराने का आश्वासन दिया। प्रतिवर्ष नगर में आयोजित हैंडबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन होता है जिसमें हैंडबॉल खेल में उत्साह पूर्वक खिलाड़ी भाग लेते हैं एवं नए खिलाड़ी तैयार होते हैं।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद