ऑल इंडिया बार एग्जाम में सफ़ल हुए अखिल खरे , अब देश के किसी भी न्यायालय में कर सकेंगे पैरवी
घातक रिपोर्टर- राकेश दुबे
बरेली,
नगर के चर्चित फॉरेंसिक एक्सपर्ट और एडवोकेट अखिल खरे जो वर्तमान में बरेली न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने फिर एक बार उपलब्धी हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है।
देश की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया बार एग्जाम में उन्होंने प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर ली।इस परीक्षा को पास करने के बाद अब वह देश के किसी भी न्यायालय में अपने पक्षकार की पैरवी कर सकेंगे।
बता दें कि एडवोकेट खरे नगर में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक ,धार्मिक खेल गतिविधियों को संचालित करते रहते हैं और हमेशा कुछ नई शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं विगत समय में उनके द्वारा जीवंत कन्या पूजन, नारीशक्ति शस्त्र वितरण,शिव लिंग निर्माण कार्यक्रम आयोजन के द्वारा बच्चों को स्कूल के माध्यम से धार्मिक कार्यों के लिए प्रेरित करना यह ऐसे कार्य थे जिनकी शुरुआत देश में पहली बार की गई जिस के बाद यह क्रम देश की अन्य संस्थाओं के द्वारा प्रचलन में लाया गया श्री खरे के इन प्रयासों की नगर में काफी सराहना की गई थी। खरे की सफलता पर बरेली अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने मिलकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद