बरेली सूर्योदय मोटर्स हीरो शोरूम पर लकी ड्रा खोला गया
घातक रिपोर्टर- राकेश दुबे
बरेली,
नगर स्थित श्री सूर्योदय मोटर्स हीरो शोरूम, बरेली में 13 अक्टूबर से 25 जनवरी तक आयोजित लकी ड्रा प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ड्रॉ भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। यह ड्रॉ कविंद्र सिंह रघुवंशी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित प्रतियोगियों और ग्राहकों की मौजूदगी में खोला गया।
कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी के अवसर पर भारत माता की पूजा-अर्चना से की गई, जिसके पश्चात सभी उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान किया गया। इसके बाद देशभक्ति के माहौल के बीच रंगारंग लकी ड्रा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
लकी ड्रा में
-
पहला पुरस्कार वॉशिंग मशीन — राम कुमार यादव, अलीगंज को प्राप्त हुआ।
-
दूसरा पुरस्कार दो 32 इंच कलर टीवी — सीमेंत धाकड़, पिपरिया पुआरिया एवं राजा चौधरी, बरेली को प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त अन्य आकर्षक पुरस्कारों के भी ड्रा निकाले गए।
ड्रा के दौरान ग्राहकों में पुरस्कारों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोषों से गूंजता रहा, जिससे कार्यक्रम देशभक्ति और उल्लास से परिपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर सूर्योदय मोटर्स के संचालक ने उपस्थित ग्राहकों को हीरो कंपनी की सेवाओं, गुणवत्ता और सुविधाओं की जानकारी दी तथा शोरूम को मिल रहे निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद