बरेली, संपन्न होगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी बैठक - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 30, 2026

बरेली, संपन्न होगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी बैठक

 बरेली में संपन्न होगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी बैठक 

31 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा चिंतन

बरेली,  संपन्न होगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी बैठक

घातक रिपोर्टर- राकेश दुबे  

बरेली - 

नगर में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय गीतांजलि गार्डन में संपन्न होगी ।इस बैठक में विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक विषयों पर चिंतन किया जाएगा। ज्ञात हो कि मध्य भारत प्रांत के 22 जिलों के 215 प्रतिनिधि विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक विषयों पर चिंतन करेंगे साथ ही अभाविप   की आगामी दिशा तय करेंगे। बैठक मे मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतन सुखाड़िया उपस्थित होंगे और मध्य प्रदेश के वर्तमान परिदृश्य, शैक्षिक परिदृश्य, संगठन के विस्तार विस्तार ,गुरु तेग बहादुर के 350 वर्ष, वंदे मातरम के 150 वर्ष, भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष आदि विषयों पर चिंतन मंथन होगा ।गुरुवार को हुई प्रेस वार्ता में प्रांत मंत्री चेतन चतुर्वेदी में बताया कि अभाविप की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक वर्ष में दो बार संपन्न होती है । इस सन्दर्भ मैं नगर अध्यक्ष निखिल खरे ने बताया की पहली बार बैठक जिले के बरेली में हो रही है यह नगर के लिए गर्व का विषय है । इस पत्रकार वार्ता  में वर्तमान समय में यूजीसी रोलबैक, छात्र संघ चुनाव, पर्यावरण ,बेटियों की सुरक्षा आदि मुद्दों पर सवाल पूछे गए। स्थानीय महाविद्यालय में जो कोर्स हटा दिए गए हैं उन्हें पुनः चालू करने हेतु भी संगठन के प्रयासों के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में मुख्य रूप से पूनम अग्रवाल, राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...