पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का नर्मदा तट पर मनाया जन्मदिन,
Ghaatak reporter- Rakesh dubey
बरेली,,
मध्य प्रदेश शासन में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का जन्मदिन नर्मदा तट बोरास में धूमधाम से मनाया गया l इस मौके पर पूर्व मंत्री को फूल माला पहनकर उनके समर्थकों के द्वारा जन्म दिवस की बधाइयां दी गई वही इस मौके पर हवन पूजन और भंडारे का आयोजन नर्मदा तट पर किया गया l
पूर्व मंत्री को बधाई देने पहुंचे मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री पहलाद पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक, जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्रवण पटेल, छिंद मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी, सहित सैकड़ो समर्थकों ने रामपाल सिंह जी का स्वागत कर उन्हें दीर्घायु की ईश्वर से कामना की l स्वागत सम्मान से अभी भूत ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत की आंखें नम हो गई उन्होंने अपने समर्थक को और चाहने वालों को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसा ही स्नेह उन पर सदा बना रहे l



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद