पीड़ित पुलिस अधीक्षक , कलेक्टर और पुलिस महानिदेशक तक भटका फिर भी पुलिस के खाली हाथ ।
- साल बीता नहीं हो सका चोरी का खुलासा , पुलिस की कर प्रणाली पर सांवलिया निशान
- पीड़ित के द्वारा थाना प्रभारी से लेकर , एसपी, कलेक्टर और पुलिस महानिदेशक तक गुहार ।
Ghaatak reporter- Rakesh dubey
बरेली, पति पत्नी रिश्तेदार के यहां होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे और सूने मकान में चोरों ने लाखों की माल पर किया हाथ साफ घटना की पीड़ित के द्वारा थाना बाड़ी में 3 फरवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज घटना को पूरे 11 महीने बीतने को आए हैं लेकिन इस दौरान पुलिस की कछुआ चाल कार्य प्रणाली के चलते चोरी का खुलासा नहीं हो सका । इस दौरान पीड़ित के द्वारा एसडीओपी एसपी कलेक्टर और पुलिस महानिदेशक तक से शिकायत की जा चुकी है । लेकिन साल 2025 के बाद 2026 प्रारंभ हो गया है लेकिन पुलिस इस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।
यह है मामला --
बता दे कि अमरावत कला निवासी बृजेंद्र राय अपनी पत्नी संजना राय के साथ एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में गई थी वहां से वापस आने के दौरान देखा कि घर में चोरों के द्वारा सोने चांदी के जैवर और नगद राशि परहाथ साफ कर दिया है। जिसकी पीड़ित के द्वारा 3 फरवरी 2025 को थाना बाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस दौरान 3 लाख नगद एवं सोने चांदी के आभूषण जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए बताई लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई और ना ही चोरी का खुलासा हुआ घटना को करीब 11 माह का समय बीत चुका है पुलिस अभी तक चोरों को नहीं पकड़ पाई।
पीड़ित संजना पति बृजेंद्र राय के द्वारा 9 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए कहा गया है कि मेरे घर में होने वाली चोरी की घटना को 11 माह का समय बीत चुका है लेकिन आज दिनांक तक बड़ी पुलिस के द्वारा इस चोरी के प्रकरण में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है वहीं उन्होंने बताया है कि मेरे घर होने वाली चोरी में भावना पति रामलाल कहार के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया की भावना हमारे घर में काम करती थी एवं हमारे बाहर जाने की पूरी जानकारी मेरे द्वारा भावना को दी गई थी। यह बात सिर्फ उसे ही पता थी और मेरे घर की सारी जानकारी से वह बाकिफ थी।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद