रायसेन, मंडीदीप डकैती केस में जेल जा चुका नारायण साहू तंत्र-मंत्र पूजा के वीडियो से फिर चर्चा में, 26 जनवरी कार्यक्रम में भी रहा अतिथि - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 28, 2026

रायसेन, मंडीदीप डकैती केस में जेल जा चुका नारायण साहू तंत्र-मंत्र पूजा के वीडियो से फिर चर्चा में, 26 जनवरी कार्यक्रम में भी रहा अतिथि

 डकैती केस में जेल जा चुका नारायण साहू तंत्र-मंत्र पूजा के वीडियो से फिर चर्चा में, 26 जनवरी कार्यक्रम में भी रहा अतिथि

अपने आप को बताता है 

  • फुटकर व्यापारी संघ मंडीदीप में उपाध्यक्ष
  • अखिल भारतीय साहू वेश्य महासभा प्रदेश अध्यक्ष




छाया चित्र-  बेटे सहित नारायण साहू  डकेती के आरोपी 

रायसेन, 

भोजपुर विधान सभा क्षेत्र में अपने आप को बताने फुटकर व्यापारी संघ मंडीदीप में उपाध्यक्ष,  अखिल भारतीय साहू वेश्य महासभा प्रदेश अध्यक्षबताने वाला 

 नारायण साहू उर्फ़ प्रेमनारायण साहू, पिता छोटेलाल साहू को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। एक संपादक के घर हत्या का प्रयास और डकैती के एक गंभीर मामले में अपने एक महिला साथी पिंकी राजपूत, अभिषेक उर्फ़ अमन साहू, आजाद साहू, पिता नारायण साहू, भतीजे सोनू साहू पिता कैलाश साहू सभी निवासी वार्ड न-6 संतोष नगर मंडीदीप  भोला साहू उर्फ़ रविन्द्र साहू पिता  प्रसाद साहू, हरिशंकर साहू पिता भगवत प्रसाद साहू सहित डकेती के मामले मैं जेल जा चुके हैँ जिसमें नारायण साहू, हरिशंकर साहू, भोला साहू लगभग 3 महीने जेल में बंद रह चुके हैँ नारायण साहू अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के कारण सुर्खियों में है, जिसमें वह अपने घर में “बारी व माता” की पूजा करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसके गले में कई ताबीज नजर आ रहे हैं, जिसके बाद स्थानीय लोग इसे तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियों से जोड़कर देख रहे हैं।

नारायण साहू उर्फ़ प्रेमनारायण साहू की एक साथी महिला पिंकी राजपूत, व नारायण साहू उर्फ़ प्रेमनारायण साहू के भतीजे सोनू साहू सहित दो अपचारी आरोपियों पर फरारी की ग्रिफ्तारी के लिए  2500- 2500 रुपये का इनाम घोषित हो चुका है, ज्ञात हो आरोपी लम्बे समय तक फरार रहे और साक्ष्यों को नस्ट किया  

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस व्यक्ति का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, 

सूत्रों के अनुसार डकैती केस में जेल जाने के बावजूद संगठन ने नारायण साहू पर कोई कार्यवाही नहीं की है   इस बात को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टीयां  ने जानबूझकर ऐसे अपराध करने वाले व्यक्ति को संरक्षण दिया?

देखें विडियो 



26 जनवरी 2026 को नगर पालिका कार्यक्रम में अतिथि

वहीँ विपक्ष मामले को चुनाव के समय अधिक तूल देने की रणनीति बनाकर बेठा हैं  कि 26 जनवरी 2026 को आयोजित नगर पालिका कार्यक्रम में नारायण साहू को अतिथि के रूप में गणमान्य नागरिकों के लिए छपे निमंत्रण कार्ड  मैं  पर स्थान दिया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम भाजपा मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र प्रियंका अग्रवाल की उपस्थिति और नेतृत्व में आयोजित हुआ था, जहां नारायण साहू को आमंत्रित कर सार्वजनिक रूप से निमंत्रण  कार्डों वो वितरित  भी किया गया।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई राजनीतिक बेचैनी

अब वायरल हो रहे पूजा वीडियो को लेकर लोगों में यह चर्चा है कि क्या भाजपा का यह पदाधिकारी तंत्र-मंत्र के सहारे अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है? वीडियो में पूजा के दौरान कई ताबीज दिखाई देने से लोगों के बीच संदेह और भय की स्थिति बन रही है।

जनता पूछ रही—क्या यही भाजपा की छवि है?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब कोई सामान्य व्यक्ति किसी छोटे मामले में आरोपी बनता है तो उसे समाज में बहिष्कार झेलना पड़ता है, लेकिन यहां डकैती केस में जेल जा चुका व्यक्ति  राजनेतिक  पद पर बना रहता है और सरकारी कार्यक्रमों में  अतिथि बनकर मंच साझा करता है।

अब जनता यह सवाल पूछ रही है कि:

क्या  राजनेतिक पार्टियों  में छवि का कोई मापदंड नहीं है?

क्या पार्टी विवादित चेहरों को संरक्षण दे रही है?

क्या नगर पालिका के कार्यक्रम को राजनीतिक संरक्षण देने का माध्यम बनाया जा रहा है?

पुलिस-प्रशासन की चुप्पी

इस पूरे मामले में फिलहाल पुलिस-प्रशासन की कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि कानून विशेषज्ञों का कहना है कि धार्मिक पूजा करना अपराध नहीं है, लेकिन यदि तंत्र-मंत्र के नाम पर डर फैलाना, धमकी देना या लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना सामने आता है तो कानूनी कार्रवाई संभव है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल

इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे भाजपा की “दोहरे मापदंड वाली नीति” बताकर घेरने की तैयारी में हैं। वहीं भाजपा समर्थक इसे “व्यक्तिगत आस्था” का विषय बताकर मामला शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

निष्कर्ष

डकैती केस में जेल जा चुका  नारायण साहू का वायरल वीडियो और 26 जनवरी के नगर पालिका कार्यक्रम में अतिथि बनना अब मंडीदीप की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि संगठन इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...