जबलपुर, भूमाफिया महेश यादव और विनेश यादव का ढाबा एवं दुकानें जमींदोज, आठ करोड़ की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्‍त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 15, 2020

जबलपुर, भूमाफिया महेश यादव और विनेश यादव का ढाबा एवं दुकानें जमींदोज, आठ करोड़ की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्‍त।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

भूमाफिया महेश यादव और विनेश यादव का ढाबा एवं दुकानें जमींदोज।

  • आठ करोड़ की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्‍त।

जबलपुर, भूमाफिया महेश यादव और विनेश यादव का ढाबा एवं दुकानें जमींदोज, आठ करोड़ की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्‍त।

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल। 9329393447
जबलपुर .प्रशासन ने भू-मफिया, राशन की काला बाजारीमिलावटखोरोंभू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये हैं। इसी निर्देशों के तहत 14 दिसंबर को कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में प्रशासन एवं पुलिस टीम ने थाना तिलवारा अंतर्गत जोधपुर तिराहे पर शराब माफिया एवं डोलामाईट की अवैध खदान में ब्लास्ट कर अवैध उत्खनन करने वाले ग्राम घुंसौर निवासी महेश यादव एवं विनेश यादव द्वारा लगभग 20 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि पर लगभग दो करोड़ रूपए की लागत से अवैध रूप से बनी पक्की शटर लगी हुई आठ दुकानेंदो ढाबेदो पान के टपरे और एक पंचर की दुकान को जमीदोज करते हुये शासकीय भूमि को मुक्त कराया है। उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर को ग्राम एठाखेड मे डोलामाईट की अवैध खदान में महेश यादव के द्वारा टैक्टर में लगी कम्प्रेशर ड्रिल मशीन से गड्ढा करवाकर गड्ढो में बारूद भरवाकर विस्फोट करवाया जा रहा था जिससे ग्राम झिरी परासिया निवासी कमलेश ठाकुर घायल हो गया था एवं घटना में घायल होने की थाना तिलवारा में सूचना दी गयी थी। महेश यादव एवं विनेश यादव दोनों अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति है। महेश यादव के विरूद्ध हत्या का प्रयासमारपीटआबकारी एक्ट के सात अपराध एवं विनेश यादव के विरूद्ध भी कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन हैं। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु महेश यादव एवं विनेश यादव के विरूद्ध समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी गयी है। इस संपूर्ण कार्यवाही के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेलएस.डी.एम. ग्रामीण नमः शिवाय अरजरियानगर पुलिस अधीक्षक बरगी रवि चौहानथाना प्रभारी तिलवारा सतीश पटेलथाना प्रभारी भेडाघाट शफीक खानथाना प्रभारी चरगवॉ रीतेश कुमार पाण्डेय थाना बल के साथ एवं रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी अतिरिक्त बल के साथ तथा नगर निगम का अतिक्रमण अमला मौजूद था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...