Post Top Ad
Friday, April 23, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दमोह
मध्य प्रदेश
वायरल न्यूज़
केंद्रीय मंत्री के संक्रमण काल मे भी बिगड़े बोल, ऑक्सीजन मांगोगे तो दो थप्पड़ खाओगे? पहले भाषा ठीक करो, यहाँ क्लिक कर पढ़ें क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्री के संक्रमण काल मे भी बिगड़े बोल, ऑक्सीजन मांगोगे तो दो थप्पड़ खाओगे? पहले भाषा ठीक करो, यहाँ क्लिक कर पढ़ें क्या है पूरा मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
सोशल मीडिया पर दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री पटेल से एक युवक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराने की बात कह रहा है। इस पर मंत्री ने युवक से कहा, 'पहले भाषा ठीक रखो, ऐसा बोलोगे तो दो थप्पड़ खाओगे।' वायरल वीडियो दमोह जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान का बताया जा रहा है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री दमोह में अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वीडियो फुटेज के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल दमोह में जिला अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। तभी एक युवक उनके पास पहुंचा और बोला- 'मां बीमार है। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा है, एक घंटे हो गया, लेकिन मिला नहीं।' युवक की बात सुन मंत्री पटेल ने कहा - 'पहले भाषा ठीक करो, ऐसा बोलोगे तो दो खाओगे।'
मंत्री की बात सुन जवाब में युवक ने कहा, 'हां हम दो खाएंगे, हमारी माताजी भी तो खाने के लिए ही पड़ी हैं, बताओ हम क्या करें, 36 घंटे से परेशान हो रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर मिला तो वह पांच मिनट ही चला, यदि नहीं दे सकते हैं तो मना कर दें।' मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देकर मंत्री के व्यवहार की निंदा कर रहे हैं।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दमोह
# मध्य प्रदेश
# वायरल न्यूज़
Share This
About Ghatak reporter
वायरल न्यूज़
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
दमोह,
मध्य प्रदेश,
वायरल न्यूज़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद