Post Top Ad
Saturday, April 24, 2021
Home
अपराध
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
नक्सलियों ने उखाड़ी रेल पटरी, 30 यात्रियों की जान बची, भासी और बचेली के बीच की घटना।
नक्सलियों ने उखाड़ी रेल पटरी, 30 यात्रियों की जान बची, भासी और बचेली के बीच की घटना।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। नक्सलियों ने इस बार रायपुर से जगदलपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को टारगेट किया। उन्होंने भांसी और बचेली के बीच रेलवे ट्रैक को छतिग्रस्त कर दिया, जिसके कारण ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे के दौरान ट्रेन में 30 पैंसेजर सवार थे, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। दंतेवाड़ा के SP अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए रिजर्व गार्ड को मौके पर भेजा गया है। सभी को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया है।
बीजापुर नक्सल अटैक के 18 दिन बाद नक्सलियों ने जवानों पर एयर स्ट्राइक का आरोप लगाया था। नक्सलियों ने एक बयान जारी कर बताया कि सुरक्षा बलों ने बीजापुर में ड्रोन से 12 बम गिराए हैं। नक्सलियों ने ब्लास्ट के बाद जमीन में हुए गड्ढों की तस्वीरें जारी की हैं। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से ऐसी किसी भी एयरस्ट्राइक की बात नहीं कही गई। CRPF ने भी एयरस्ट्राइक की बात नकार दी थी, उन्होंने कहा कि नक्सली लोगों की सहानुभूति हासिल करने के लिए ये हथकंडा अपना रहे हैं। नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के प्रवक्ता विकल्प ने प्रेस नोट जारी कर एयर स्ट्राइक का दावा किया है। उसने कहा कि 19 अप्रैल को हेलिकॉप्टर और ड्रोन से बम गिराए गए। हेलिकॉप्टर देख नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल लिया और इस वजह से उनको नुकसान नहीं हुआ है। नक्सलियों के मुताबिक, यह हमला पामेड़ क्षेत्र के बोत्तालंका और पाला गुडेम गांव में किया गया।
इससे पहले 3 अप्रैल को बस्तर के बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 जवानों को घेरकर हमला किया था। इस हमले में 24 जवान शहीद हो गए थे। इनमें कोबरा बटालियन के 9, DRG के 8, STF के 6 और एक बस्तरिया बटालियन का जवान शामिल है। इस इलाके में 2 हजार से ज्यादा जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकले थे। उस दौरान ग्राउंड जीरो का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें 20 जवानों के शव घटनास्थल पर ही दिखाई दे रहे थे। बता दें कि बीजापुर में 3 अप्रैल को जोनागुड़ा में फोर्स और नक्सलियों की मुठभेड़ के बाद माओवादियों ने CRPF के एक जवान राकेश्वर सिंह को बंधक बना लिया था। उन्हें पांच दिन बाद नक्स्लियों ने रिहा किया था।
Tags
# अपराध
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद