ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाई बोकारो से लखनउ 60 हजार लिटर ऑक्सीजन, सप्लाई व्यवस्था करेगा प्रशासन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 24, 2021

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाई बोकारो से लखनउ 60 हजार लिटर ऑक्सीजन, सप्लाई व्यवस्था करेगा प्रशासन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाई बोकारो से लखनउ 60 हजार लिटर ऑक्सीजन, सप्लाई व्यवस्था करेगा प्रशासन।


ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाई बोकारो से लखनउ 60 हजार लिटर ऑक्सीजन, सप्लाई व्यवस्था करेगा प्रशासन।

बोकारो के स्टील प्लांट से पहली खेप लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस शनिवार सुबह ही लखनऊ पहुंच गई है। तीन टैंकर 60 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन लेकर सुबह 5.30 बजे लखनऊ पहुंचे हैं। इस दौरान अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। अवस्थी ने बताया कि, लखनऊ के लिए दो टैंकर आए हुए हैं। एक टैंकर अन्य जिले में भेजेंगे। जिला प्रशासन की टीम इन टैंकरों से किसे कहा, ऑक्सीजन सप्लाई करनी है वह तय करेंगी। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के प्राइवेट 24 लाइव को भी टेस्ट जांच करने की मंजूरी जिला प्रशासन ने दे दी है।

चार टैंकर और बोकारो किए गए रवाना

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के अनुसार आज टैंकर लखनऊ आए हैं, जिसमें से दो लखनऊ के लिए हैं। आज ही चार और टैंकर ट्रेन के जरिए बोकारो के लिए रवाना कर दिए गए हैं, जो 3 से 4 दिन के अंदर लखनऊ आ जाएंगे। ग्रीन कॉरिडोर के जरिए रेलवे के द्वारा जो टैंकर जो 4 दिन में आता था वह 2 दिन में आया है। उन्होंने कहा दो से तीन टैंकर सड़क मार्ग से आ रहे हैं जिन्हें हम कानपुर नगर की तरफ डायवर्ट कर देंगे।

एक टैंकर में 20 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन

रेलवे ने इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए विशेष तौर पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। यानी ट्रेन बिना कहीं रुके सीधे बोकारो पहुंचेगी। बोकारो के स्टील प्लांट से ऑक्सीजन के टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस ग्रीन कॉरिडोर से होते हुए रात 12 बजे के करीब दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) पहुंची, इसके बाद वाराणसी और सुल्तानपुर होते हुए ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज शनिवार सुबह सात बजे लखनऊ पहुंच गई। एक टैंकर में 20 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...