Post Top Ad
Saturday, April 24, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, मेडिकल संचालक जमकर उठा रहे संक्रमण का लाभ, कोरोना गाइडलाइन का नहीं किया जा रहा पालन।
रायसेन/बरेली, मेडिकल संचालक जमकर उठा रहे संक्रमण का लाभ, कोरोना गाइडलाइन का नहीं किया जा रहा पालन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मुख्यालय पर लगभग 100 दवा दुकान संचालित है, इन दवा दुकानों मैं कई ऐसी दुकानें भी हैं जिनका रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे के नाम पर है और संचालित दवा दुकान कोई और कर रहा है। कई मेडिकल जिनके पास डिग्री भी मौजूद नहीं है फिर भी वह दवा विक्रय कर रहे हैं। कोरोना संकटकाल में दवा दुकानों के संचालक मरीजों के साथ लूट-खसोट करने से भी बाज नहीं आ रहे। वर्तमान में जो सैनिटाइजर 40 रु की बिक्री का है उसके 50 रु लिए जा रहे हैं और जो मास्क 10 रु में विक्रय होता है उसे 20 से 25 रु में विक्रय किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण अंचलों के भोले-भाले नागरिकों को मनमर्जी से दवाइयां दी जा रहे हैं, प्रिंट रेट कुछ और रहते हैं और राशि कुछ और ली जा रही है।
पुराने स्वास्थ्य विभाग के सामने एनएच 12 के पास संचालित दर्जनों दवा दुकाने प्रातः 7.00 बजे से खुल रही हैं और अधिक रात्रि तक खुली रहती है, यहां पर ना सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई दे रही है और ना कोरोना संक्रमण से बचाव के कोई उपाय रखे गए हैं। हाल ही में बरेली पुलिस ने दवा दुकानों के सामने मुनादी की थी कि सभी दवा विक्रेता अपनी दुकानों के सामने पूरी सुरक्षा रखें और मोटी पन्नी सामने लटका कर रखें, लेकिन कई दवा विक्रेताओं ने नियमों का पालन नहीं किया। नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दवा दुकानों की जांच भी नहीं करवाई जा रही है, अगर समय रहते दवा विक्रेताओं के आवश्यक कागजों की जांच होती है तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद