भिंड मैं दबंगों का कहर, राजस्थान से लौट रहे मजदूरों को भिंड के लठैतों ने बस से उतार कर पीटा, 6 घंटे बाद हुई प्राथमिकी दर्ज, यहां क्लिक कर जाने पूरी खबर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 23, 2021

भिंड मैं दबंगों का कहर, राजस्थान से लौट रहे मजदूरों को भिंड के लठैतों ने बस से उतार कर पीटा, 6 घंटे बाद हुई प्राथमिकी दर्ज, यहां क्लिक कर जाने पूरी खबर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

भिंड मैं दबंगों का कहर, राजस्थान से लौट रहे मजदूरों को भिंड के लठैतों ने बस से उतार कर पीटा, 6 घंटे बाद हुई प्राथमिकी दर्ज।


भिंड मैं दबंगों का कहर, राजस्थान से लौट रहे मजदूरों को भिंड के लठैतों ने बस से उतार कर पीटा, 6 घंटे बाद हुई प्राथमिकी दर्ज, यहां क्लिक कर जाने पूरी खबर।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन के डर से घर लौट रहे प्रवासियों से भिंड में जमकर मारपीट की गई। उन्हें बस से उतार कर लठैतों ने पीटा। कई महिला, पुरुष व बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट की विडियो भी सामने आया है, जिसमें लठैत बेरहमी से प्रवासियों को पीट रहे हैं। पुलिस यात्रियों की मदद के लिए आगे नहीं आई। भिंड एसपी के फोन के बाद गोरमी पुलिस ने पीड़ितों से शिकायती आवेदन लिया। जयपुर में पानी पूरी का काम करने वाले कंचन सिंह निवासी कुसमरा जिला जालौन अपने परिवार व अन्य साथी रुकमणी, रामलाल, अर्चना, भूरे सहित 11 लोगों के साथ वापस गांव लौट रहे थे, वे जयपुर से बालाजी कंपनी की बस में बैठे थे और लहार आ रहे थे। तभी पोरसा-गोरमी हाईवे के पास बालाजी कंपनी की दूसरी बस दिल्ली से आई। इस बस से कुछ युवक उतरे और वे लहार आने वाली बस में सवार हुए। इस बस में इन युवकों को कंडक्टर महिलाओं की सीट पर बैठाने लगा। तभी बस की सवारियों से कंडक्टर व बस में बैठने वाले युवकों की बहस हो गई। इसके बाद गोरमी थाना क्षेत्र महुआ चौकी के पास स्थित साईं पेट्रोल पंप के पास बस चालक ने बस को रोक दिया। कंडक्टर ने गांव के कुछ लठैतों को बुलाया, इसके बाद सवारियों को बस से उतारकर उन्हें पीटा गया।

गांव से बुलाए थे 15 लठैत

बस में सवार महिला रुक्मिणी देवी का कहना है कि सीट पर नहीं बैठने दिया ताे मारपीट की, मुझे चोट आई है। इस बात की शिकायत थाने में की। वहीं, कंचन सिंह ने बताया कि गांव से करीब पंद्रह लठैतों को बुलाकर पिटाई करवाई, हम लोगों ने उनको सीट पर नहीं बैठने दिया, इसी बात को लेकर पीटा।

प्रवासियों से मारपीट का वायरल विडियो


पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत, 6 घंटे बाद हुई एफ़आईआर

इस पूरी घटना में सबसे ज्यादा लापरवाही गोरमी थाना पुलिस की देखने को मिली, घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। घटनास्थल से ही पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी, चार घंटे तक पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद एसपी मनोज कुमार सिंह ने पूरे मामले में हस्तक्षेप किया, इसके बाद दस बजे पीड़ित सवारियों का शिकायती आवेदन लिया गया। वहीं, दोपहर 12.30 के करीब एफ़आईआर दर्ज हुई।

बस से घसीटकर उतारा नीचे, महिलाओं के फाड़ दिए कपड़े

लठैत बस में बैठे महिला-पुरुष सवारियों को घसीटते हुए नीचे लाए, लाठी-डंडों से उन्हें जमकर पीटा। कई महिलाओं-पुरुषों को चोटें आई हैं, कई घायल हो गए। महिला सवारियों के कपड़े भी फाड़ दिए गए, कुछ महिलाओं के मंगलसूत्र, पायलें भी गायब मिली हैं।

इस घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई

गोरमी थाना प्रभारी मनोज राजपूत का कहना है कि महुआ चौकी के पास हाईवे पर बस में सीट को लेकर विवाद हो गया। इसमें किसी ने लोकल लाेगों को बुला लिया। इस घटना में चार सवारियों के चोट आई है। पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...