वर्दी के दाग - पुलिस अधिकारी की माँ को कोविड वार्ड मैं शिफ्ट करने पर जूनियर डॉ. से की मारपीट, आई जी ने आरोपी को किया निलंबित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 23, 2021

वर्दी के दाग - पुलिस अधिकारी की माँ को कोविड वार्ड मैं शिफ्ट करने पर जूनियर डॉ. से की मारपीट, आई जी ने आरोपी को किया निलंबित।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

वर्दी के दाग - पुलिस अधिकारी की माँ को कोविड वार्ड मैं शिफ्ट करने पर जूनियर डॉ. से की मारपीट, आई जी ने आरोपी को किया निलंबित।


वर्दी के दाग, पुलिस अधिकारी की माँ को कोविड वार्ड मैं शिफ्ट करने पर जूनियर डॉ. से की मारपीट, आई जी ने आरोपी को किया निलंबित।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में स्थित स्वरूपरानी नेहरू मेडिकल कॉलेज (SRN Medical College) के कोविड-19 लेवल-3 अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक पुलिस इंस्पेक्टर की मां की मौत हो गई। मौत के बाद इंस्पेक्टर ने परिजनों के साथ हंगामा कर दिया, एक डॉक्टर की जमकर पिटाई की गई, जिससे वह अधमरा हो गया। इससे नाराज डॉक्टरों व कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर समेत तीनों भाइयों को पीट दिया और इसके बाद हड़ताल कर दी। अस्पताल में इलाज बंद होने से हाहाकार मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन जूनियर डॉक्टर मानने को तैयार नहीं हुए। काफी मनाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने पर डॉक्टर पर काम लौटे हैं।

प्रयागराज में 16 हजार से अधिक एक्टिव केस

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर एक साथ 34,379 कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि एक दिन में 195 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। मौजूदा समय में प्रदेश में 2,59,810 के सक्रिय केस हैं। वहीं, प्रयागराज में अब तक 58,200 संक्रमित मिल चुके हैं। दो हजार से अधिक केस बीते 24 घंटे में सामने आए, 18 लोगों की जान गई। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा 553 हो चुका है। 16,899 एक्टिव केस हैं। अब तक 40,659 लोग रिकवर हो चुके हैं।

मारपीट में जूनियर डॉक्टर का फटा सिर

हमले में जूनियर डॉक्टर का सिर फट गया, इससे नाराज अस्पताल कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर जुल्फिकार समेत तीनों भाइयों को जमकर पीटा, तीनों वहीं अधमरे होकर गिर गए। इस घटना के बाद से जूनियर डॉक्टर हंगामा करने लगे, उन्होंने अस्पताल का काम छोड़ दिया और हड़ताल पर चले गए। सूचना मिलते ही आईजी केपी सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए, स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश की गई।

18 अप्रैल को भर्ती हुई थी इंस्पेक्टर की मां

प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर जुल्फिकार अली की मां 18 अप्रैल से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती थी। गुरुवार देर रात उनकी हालत गंभीर हो गई। इस पर डॉक्टरों ने मरीज को कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। जबकि इंस्पेक्टर अपनी मां का इलाज अलग वार्ड में करवाना चाहता था। इसी बात को लेकर इंस्पेक्टर और डॉक्टर के बीच कहासुनी हो गई। इंस्पेक्टर ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर डॉक्टर पर हमला कर दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...